{"_id":"68911173f6cdc3ea730de462","slug":"isampur-dandas-paved-road-was-cut-off-due-to-rising-water-level-of-ganga-sambhal-news-c-204-1-chn1003-121994-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गंगा का जलस्तर बढ़ने से ईसमपुर डांडा की पक्की सड़क कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गंगा का जलस्तर बढ़ने से ईसमपुर डांडा की पक्की सड़क कटी
विज्ञापन
बबराला। लगातार हो रही बारिश से गंगा में लगातार जल की बढ़ोतरी हो रही है। ईशमपुर डांडा में 400 मीटर दूरी तक पक्की सड़क गंगा में समा गई है। किसानों ने बताया ईशमपुर के जंगल में खड़ी धान व गन्ना की फसल को खतरा बना हुआ है। डीएम और एसपी ने मौका मुआयना कर हालातों का जायजा लिया।
सोमवार को नरौरा बैराज पर सिंचाई विभाग में तैनात देवेश सिंह ने बताया कि बीते दिनों से गंगा में जल स्तर बढ़ा है। सोमवार को गंगा का जलस्तर डाउन में 80447 क्यूसेक दर्ज डिस्चार्ज हो रहा है। जोकि अपर में 94885 क्यूसेक पानी है। बताया जाता है कि ढाई लाख क्यूसेक पानी आने पर खतरे का निशान पर पहुंच जाता है। तहसील प्रशासन चौकियां बनाकर बाढ़ से निपटने की तैयारियों में जुट गया है।
गुन्नौर क्षेत्र के गांव ईशमपुर डांडा के जंगल व गंगा स्नान करने के लिए घाट पर जाने वाली पक्की सड़क पर पानी पहुंच गया है। जिस सड़क का बीते महीने से लगातार कटान हो रहा है। गंगा के कटान की सूचना पर सोमवार को डीएम राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई, एसडीएम वंदना मिश्रा ने सिंचाई विभाग अधिकारियों के साथ मिलकर जायजा लिया। डीएम ने बताया कि बीते साल 2010 में बाढ़ से पांच गांव प्रभावित हुए थे। गंगा का जलस्तर ढाई लाख क्यूसेक पर पहुंचता है तब कहीं जाकर खतरा बन जाता है।