फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Invitation to accidents giving open manholes of roads

सड़कों के खुले मैनहोल दे रहे हादसों को निमंत्रण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Invitation to accidents giving open manholes of roads
चंदौसी के हनुमानगढ़ी मार्ग पर खुला मैनहोल। - फोटो : CHANDAUSI
मानसून की पहली बारिश हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिक भी अच्छी बारिश की उम्मीद जता रहे हैं। तेज बारिश में जलभराव से निपटने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। इसके अलावा चंदौसी शहर में दस से अधिक स्थानों पर मैनहोल खुले हैं। इनमें कहीं जाल गायब, तो कहीं सीमेंट के ढक्कन (पटले) तिरछे लगे हैं। इसके अतिरिक्त छह से अधिक स्थान ऐसे हैं, जहां लोहे के जाल जर्जर हो गए हैं। बरसात में जलभराव होने पर मैनहोल नहीं दिखाई नहीं देते हैं, जो हादसों का बड़ा कारण बन सकते हैं। शहर में कई स्थानों पर दो से साढ़े तीन फीट तक जलभराव होता है। कुछ मैनहोल ऐसे हैं, जिनमें व्यक्ति गिर जाए तो उसकी मौत भी हो सकती है। लेकिन पालिका ने बरसात से पहले इन मैनहोल को कवर करने का प्रयास नहीं किया। पालिका की लापरवाही किसी की जान पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

इन स्थानों पर खुले हैं मैनहोल व टूटे हैं ढक्कन
शहर के आवास विकास चौराहे पर दो स्थानों, आवास विकास कालोनी, वेयर हाउस के सामने, हनुमानगढ़ी मार्ग, सीता रोड, मोहल्ला होली, प्रगति विहार, मुरादाबाद गेट, कुरैशियान मोहल्ला, मोहल्ला गोपाल, रुस्तगी मोहल्ला आदि स्थानों पर खुले मैनहोल हादसों को दावत देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

आए दिन मैनहोल में गिरकर लोग हो रहे चोटिल
चंदौसी नगर पालिका की आबादी करीब 1.30 लाख है। बरसात में पानी निकासी का न होना जलभराव का कारण बनती है। शहर में दस से अधिक स्थानों खुले मैनहोल हादसों का कारण बन रहे हैं। पैदल चलने वाले, ई-रिक्शा चालक, साइकिल सवार, बाइक सवार इनमें फंसकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहे के जाल गायब कर रहे नशेड़ी
नगर में मैनहोलों पर लोहे के जाल लगे थे। नगर पालिका अधिकारियों के मुताबिक मैनहोलों पर लोहे के ढक्कन लगाए जाते हैं, जिन्हें एक दो दिन में ही रात के समय नशेड़ी उखाड़कर ले जाते हैं और बेचकर नशे की जरूरतें पूरी करते हैं। यह रात के समय मेनहालों के ढक्कन को चोरी करते हैं।

मैं हाल में ही चंदौसी में तैनात हुआ हूं। मैने स्वयं इसे संज्ञान में लिया है तथा सभी खुले मैनहोल को चिह्नित कर बंद कराने के निर्देश दिए हैं। उन्हें सीमेंट के ढक्कन से बंद कराया जा रहा है। मौसम साफ रहा, तो दो-तीन दिन में ही खुले मैनहोल बंद करा दिए जाएंगे।
विजयपाल सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed