फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Investigation into religious conversion case begins

Sambhal News: धर्म परिवर्तन कराने के मामले की जांच शुरू

Sun, 07 Jan 2024 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 07 Jan 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Investigation into religious conversion case begins
संभल। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने वाले गांव तिगरी निवासी इकबाल उर्फ श्रीपाल के आरोप की जांच के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने गांव तिगरी पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस को जानकारी मिली है कि करीब दस वर्ष पहले श्रीपाल ने एक महिला से शादी कर ली थी। तब धर्म परिवर्तन किया था या नहीं इसकी जानकारी ग्रामीण नहीं दे सके। अब मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर संभल के कुछ लोगों पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। पुलिस इस शिकायत के बाद सक्रिय है। हालांकि शिकायतकर्ता पुलिस को मिला नहीं है। शिकायती पत्र पर दिए गए मोबाइल नंबर से भी संपर्क नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत में श्रीपाल ने बताया है कि कि संभल के मियां सराय निवासी कुछ लोग धर्म परिवर्तन कराने के लिए प्रलोभन देते हैं। सात वर्ष पहले उसको भी इस तरह का प्रलोभन दिया था कि मुस्लिम महिला से शादी कराई जाएगी। 50 गज का प्लॉट और दुकान चलाने के लिए एक लाख रुपये दिए जाएंगे लेकिन धर्म परिवर्तन कराने के बाद न शादी कराई और न प्लॉट और एक लाख रुपये दिए। बताया है कि धर्म परिवर्तन के बाद पत्नी भी छोड़ कर चली गई। इसके बाद दो नाबालिग बच्चों का भी धर्म परिवर्तन कराया गया था। आरोप है कि यह धर्म परिवर्तन एक धर्मस्थल में कराया जाता है। धर्म परिवर्तन के बाद प्रताड़ित किया जाता है। मांग की है कि इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाए। जिससे अन्य लोगों का धर्म परिवर्तन न हो सके।
विज्ञापन

कोट
शिकायतकर्ता मिला नहीं है। शिकायत जानकारी में आने पर जांच की गई है। गांव तिगरी में अब शिकायतकर्ता रहता नहीं है। जानकारी मिली है कि उसने किसी मुस्लिम महिला से कई वर्ष पहले शादी की थी। अब यह शादी धर्म परिवर्तन के बाद हुई थी या नहीं इसकी जानकारी नहीं मिली है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -पवन कुमार सिंह, प्रभारी, कोतवाली संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed