फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Investigation begins into allegations of mother-child death

Sambhal News: जच्चा-बच्चा की मौत मामले में आरोप को लेकर जांच शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Investigation begins into allegations of mother-child death
संभल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स द्वारा प्रसव के दौरान हालत बिगड़ने के बाद जच्चा-बच्चा की मौत मामले में परिजनों के वसूली और गलत इंजेक्शन लगाने के आरोप को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। सीएचसी प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बराही निवासी गुलशन जहां (28) पत्नी मतीन अहमद को बुधवार को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। प्रसव प्रक्रिया के दौरान हालत बिगड़ने पर परिजन महिला को निजी अस्पताल ले गए तो वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। जच्चा-बच्चा की मौत पर भड़के परिजनों ने सीएचसी आकर हंगामा किया था।
विज्ञापन

मतीन अहमद ने 3500 रुपये लेने और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया था। सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी भी अस्पताल पहुंचे थे। आरोप को लेकर जांच शुरू हो गई है। सीएचसी प्रभारी डॉ.मनीष अरोड़ा ने बताया कि जांच को लेकर महिला के परिजनों और स्टाफ नर्स के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच दो से तीन दिनों में पूरी कर ली जाएगी। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed