{"_id":"64c1799944388dfd740f15e4","slug":"instructors-contract-ended-appointment-was-found-on-fake-residence-letter-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-1070-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अनुदेशक की संविदा समाप्त, फर्जी निवास पत्र पर पाई थी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अनुदेशक की संविदा समाप्त, फर्जी निवास पत्र पर पाई थी नियुक्ति
विज्ञापन
बहजोई । संभल ब्लॉक के गांव रूस्तमपुर न्यावली स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात अंशकालिक अनुदेशक भोपाल सिंह ऊर्फ गौरव पंवार की संविदा समाप्त कर दी गई है। अनुदेशक ने फर्जी सामान्य निवास प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति पाई थी।
अमरोहा जिले के मण्डली चौब निवासी मोहित कुमार ने शिकायत की थी कि भोपाल सिंह ऊर्फ गौरव पंवार अमरोहा के गांव रसूलपुर गुर्जर का स्थायी निवासी है लेकिन उसने संभल के गांव चमरौआ का निवासी दर्शाकर फर्जी सामान्य निवास प्रमाण पत्र बनवाया है। यह शिकायत मंडल आयुक्त से की गई थी। अपर आयुक्त मुरादाबाद ने अक्तूबर 2022 में इसकी जांच के लिए जिलाधिकारी संभल को आदेश किए।
संभल उप जिलाधिकारी से जांच कराई गई। जिसमें शिकायत सही पाई गई। कारण बताओ नोटिस जारी किया गया लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। विस्तृत जांच के दौरान भी आरोप सही पाए गए। इसी क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने संविदा समाप्त की कार्रवाई की है।