फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Instructions to complete the construction of Inter College expeditiously

Sambhal News: इंटर कॉलेज का निर्माण तेजी से पूरा कराने के निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Instructions to complete the construction of Inter College expeditiously
संभल। असमोली ब्लॉक के निरीक्षण के लिए नामित नोडल अधिकारी निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अंकित कुमार अग्रवाल शुक्रवार को पहुंचे। उन्होंने आकांक्षात्मक विकासखंड के अंतर्गत पीएम श्री विद्यालय इटायला माफी में 50 इंडिकेटर को लेकर समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने कहा कि जो इंडीकेटर्स पूरे नहीं हैं उनको संतृप्त किया जाए। पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) ब्लॉक स्तर पर बनाए जाएं और स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत डिलीवरी प्वाइंट बढ़ाए जाएं। इटायला माफी में मार्गों को सही कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद गांव शाहपुर डसर का निरीक्षण किया। जहां प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अंतर्गत बनाए जा रहे राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। यह इंटर कॉलेज वक्फ विकास निगम द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। मजदूरों की संख्या बढ़ाकर निर्माण तेजी से पूरा करने के लिए कहा। असमोली सीएचसी में ओपीडी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, सीएमओ डॉ. तरुण पाठक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, जिला पंचायती राज अधिकारी उपेन्द्र कुमार पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा डीपीओ आईसीडीएस महेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed