फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Inspector kicked and dragged a mentally weak youth

दरोगा ने मानसिक रूप से कमजोर युवक को लात मार कर घसीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Inspector kicked and dragged a mentally weak youth
चंदौसी/ कुढ़फतेहगढ़(संभल)। क्षेत्र में एक दरोगा द्वारा मानसिक रूप से कमजोर युवक को लात मार कर घसीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। एसपी ने सीओ को इस मामले की सत्यता जांचने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि अगर वीडियो के दृश्य सही पाए जाते हैं तो दरोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वायरल हुआ वीडियो कुढ़फतेगढ़ थाना क्षेत्र के रीठ गांव में 22 से 24 मार्च के बीच आयोजित मेले में का है। होली बाद लगने वाले इस मेले में नौटंकी शो के दौरान दर्शकों में बैठे एक युवक को किसी बात पर दरोगा लात मारता है और घसीटते हुए ले जाता है। दरोगा के गुस्से का शिकार हुआ युवक मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है।
विज्ञापन

तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो की जानकारी एसपी संभल चक्रेश मिश्र तक भी पहुंच गई। उन्होंने चंदौसी के सीओ आलोक सिद्धू को इस मामले की जांच सौंपी है। एसपी के मुताबिक जांच रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। अगर वीडियो में नजर आने वाला वाकया सच पाया गया तो आरोपी दरोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed