{"_id":"5f35a5a58ebc3e3d1b683057","slug":"inspector-caught-entering-in-sambhal-chandausi-news-mbd35913180","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी करप्शन टीम ने दरोगा 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी करप्शन टीम ने दरोगा 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, निलंबित
विज्ञापन
संभल में एंटी करेप्शन टीम द्वारा पकड़ा गया दरोगा अनोखे लाल।
- फोटो : CHANDAUSI
जुनावई/धनारी। एंटी करप्शन मुरादाबाद की टीम ने शिकायत पर जुनावई पुलिस चौकी इंचार्ज अनोखेलाल गंगवार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दरोगा अनोखे लाल गंगवार ने जमीनी विवाद में हुई एनसीआर में दर्ज शिकायतकर्ता को कार्रवाई से बचाने के लिए 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। टीम आरोपी को रंगे हाथ पकड़ कर ले गई और थाना धनारी में मुकदमा दर्ज कराया है।
एसपी यमुना प्रसाद ने आरोपी दरोगा अनोखे लाल गंगवार को निलंबित कर दिया है।
थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव धनीपुर निवासी राम रहीश सिंह ने एंटी भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद इकाई में की शिकायत में बताया कि उसके भाई का दूसरे पक्ष के लोगों से जमीन को लेकर विवाद हो गया था। अप्रैल माह में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाना गुन्नौर में एनसीआर दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच जुनावई चौकी इंचार्ज अनोखे लाल गंगवार कर रहे थे। आरोप है कि अनोखेलाल गंगवार ने उस एनसीआर में दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई और शिकायतकर्ता के खिलाफ दर्ज एनसीआर में गिरफ्तारी से बचाने के एवज में 25 हजार रुपये मांग रहा था।
गुरुवार की दोपहर एंटी करप्शन टीम प्रभारी उदल सिंह जुनावई पहुंचे और शिकायतकर्ता को 25 हजार रुपये लेकर भेजा। आरोपी दरोगा के द्वारा रुपये लेते ही टीम ने उन्हें धर दबोचा और पानी में हाथ धुलवाए। पानी रंगीन होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। टीम उन्हें वहां से थाना धनारी ले आई और दरोगा अनोखेलाल गंगवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहां से टीम उन्हें अपने साथ ले गई। इस मामले में एसपी यमुना प्रसाद ने दरोगा अनोखेलाल गंगवार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
एंटी करप्शन की टीम ने दरोगा अनोखे लाल गंगवार को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। आरोपी दरोगा के खिलाफ टीम ने मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।
यमुना प्रसाद एसपी संभल।