फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   inspector caught entering in sambhal

एंटी करप्शन टीम ने दरोगा 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
inspector caught entering in sambhal
संभल में एंटी करेप्शन टीम द्वारा पकड़ा गया दरोगा अनोखे लाल। - फोटो : CHANDAUSI
जुनावई/धनारी। एंटी करप्शन मुरादाबाद की टीम ने शिकायत पर जुनावई पुलिस चौकी इंचार्ज अनोखेलाल गंगवार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दरोगा अनोखे लाल गंगवार ने जमीनी विवाद में हुई एनसीआर में दर्ज शिकायतकर्ता को कार्रवाई से बचाने के लिए 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। टीम आरोपी को रंगे हाथ पकड़ कर ले गई और थाना धनारी में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एसपी यमुना प्रसाद ने आरोपी दरोगा अनोखे लाल गंगवार को निलंबित कर दिया है।
थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव धनीपुर निवासी राम रहीश सिंह ने एंटी भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद इकाई में की शिकायत में बताया कि उसके भाई का दूसरे पक्ष के लोगों से जमीन को लेकर विवाद हो गया था। अप्रैल माह में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाना गुन्नौर में एनसीआर दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच जुनावई चौकी इंचार्ज अनोखे लाल गंगवार कर रहे थे। आरोप है कि अनोखेलाल गंगवार ने उस एनसीआर में दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई और शिकायतकर्ता के खिलाफ दर्ज एनसीआर में गिरफ्तारी से बचाने के एवज में 25 हजार रुपये मांग रहा था।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर एंटी करप्शन टीम प्रभारी उदल सिंह जुनावई पहुंचे और शिकायतकर्ता को 25 हजार रुपये लेकर भेजा। आरोपी दरोगा के द्वारा रुपये लेते ही टीम ने उन्हें धर दबोचा और पानी में हाथ धुलवाए। पानी रंगीन होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। टीम उन्हें वहां से थाना धनारी ले आई और दरोगा अनोखेलाल गंगवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहां से टीम उन्हें अपने साथ ले गई। इस मामले में एसपी यमुना प्रसाद ने दरोगा अनोखेलाल गंगवार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी करप्शन की टीम ने दरोगा अनोखे लाल गंगवार को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। आरोपी दरोगा के खिलाफ टीम ने मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।
यमुना प्रसाद एसपी संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed