{"_id":"4c680e5b468fa6a22614614edf07329c","slug":"inspection-hindi-news-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर खामियों पर नाराज दिखे डीआरएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर खामियों पर नाराज दिखे डीआरएम
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलीय रेल प्रबंधक प्रमोद कुमार रेलवे स्टेशन चंदौसी का औचक निरीक्षण किया। सूचना मिलते ही अफसरों में खलबली मच गई। स्टेशन पर आनन फानन में व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया गया। लेकिन इसके बावजूद डीआरएम व्यवस्थाओं से खफा नजर आए।
मंडल रेल प्रबंधक प्रमोद कुमार मंगलवार की शाम सडक मार्ग से रेलवे स्टेशन पहुंचे। पीडब्लूआई कार्यालय में जाकर पौधरोपण किया। इसके बाद प्लेटफार्म नंबर एक आरपीएफ से आगे कूड़ेदान देखकर नाराजगी जताते हुए कहाकि प्लेटफार्म के पास क्यों बनाया गया ? प्लेटफार्म दो व तीन पर खराब पड़े नल देख उनकी भौंह तन गई। जगह जगह गंदगी होने पर ठेकेदार के सुपरवाइजर को तलब कर कागजात दिखाने को कहा।
प्लेेटफार्म दो व तीन के आखिर में खडे खान-पीन के ठेले पर जाकर तेल व गैस सिलेंडर चेक कर पूछताछ की और अधीनस्थों को सरसों के तेल के सैंपल भरने के निर्देश दिए। यहां से वह रेलवे ट्रैक पर पहुंचे, कमी लगने पर स्केल मंगाकर पैमाइश कराई। पानी की टंकी के बराबर बने कूडेदान के बारे में जानकारी ली। कूडा इसमें डालने के बाद कैसे निकाला जाता है, पूछने पर स्थानीय अधिकारी बगले झांकते नजर आए। प्लेटफार्म से बाहर आकर रेलवे की दीवार पर लगी फ्लैक्सी व बैनर लगे देखकर नाराज हुए और फौरन हटाने को कहा। प्रतीक्षालय में बने शौचालय गंदे होने पर भी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सीनियर डीसीएम पुष्पराज, सीनियर डीईई मानसिंह मीना, सीनियर डीईटी आरके चौधरी, डीएन थ्री विकास गोयल मौजूद रहे।