फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Injured young man who fell from the train remained lying in the field on the side of the track for 19 hours

Sambhal News: 19 घंटे तक ट्रैक किनारे खेत में पड़ा रहा ट्रेन से गिरा घायल युवक

Sun, 28 Jan 2024 04:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 28 Jan 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Injured young man who fell from the train remained lying in the field on the side of the track for 19 hours
चंदौसी (संभल)। बदायूं जनपद के करेंगी स्टेशन के जंगल में सद्भावना एक्सप्रेस से बनारस युवक खिड़की से नीचे गिर गया और 19 घंटे ट्रैक के किनारे एक खेत में घायल अवस्था में पड़ा रहा। चरवाहों की सूचना पर 19 घंटे बाद जीआरपी ने उसे चंदौसी सीएचसी में भर्ती कराया है। गंभीर हालत में उसे रेफर कर दिया। जिला वाराणसी अंतर्गत थाना शिवपुर के गांव बसई निवासी राजू (33) मजदूरी करता है। 23 जनवरी को युवक अपने फुफेरे भाई वीरे के साथ चंदौसी के खुर्जागेट में अपनी बहन के घर आया था। बृहस्पतिवार की शाम राजू अपने फुफेरे भाई के साथ सद्भावना एक्सप्रेस से वापस वाराणसी जा रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे जिला बदायूं क्षेत्र के करेंगी स्टेशन के पास ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा राजू नीचे गिर गया और लुढ़कते हुए सरसों के खेत में पहुंच गया। ट्रेन में सवार फुफेरे भाई ने बरेली पहुंचकर सूचना रिश्तेदारों को दी। राजू की तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे बकरी चरा रहे लोगों ने राजू को घायल अवस्था में ट्रैक के किनारे खेत में पड़ा देखा तो उसकी सूचना जीआरपी दी। जीआरपी ने ट्रेन से राजू को शुक्रवार की रात गंभीर हालत में चंदौसी सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर रिश्तेदार भी आ गए। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed