फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   injured young died in hospital

सिसौना में गोली लगने के मामले में एक और युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
injured young died in hospital
बहजोई (संभल)। सिसौना में गोली लगने से घायल हुए युवक ने दम तोड़ दिया। बीते दिनों प्रधानी की रंजिश में दो पक्षों में संघर्ष होने के बीच गोली चली थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बीती 10 जुलाई 2021 की शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव सिसौना में दो पक्षों में हुए विवाद के बीच गोली लगने से घायल एक और युवक शिवा (20) वर्ष पुत्र बिजेंद्र ने सोमवार को सुबह 11 बजे करीब उपचार के दौरान मुरादाबाद के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। मुरादाबाद में ही मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। बीती 10 जुलाई की शाम गांव सिसौना में प्रधानी की रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। गाली-गलौज के बाद गोली चलने से रास्ते से गुजर रहे नवरत्न की मौत हो गई थी, जबकि निजी विद्यालय के शिक्षक किरनपाल और शिवा घायल हो गए थे। पूरे मामले में मृतक के बेटे की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर 4 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed