{"_id":"6293d3977541db3cbd4cabaf","slug":"injured-killed-in-clash-case-on-five-sambhal-news-mbd4297212114","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघर्ष में हुए घायल की मौत, पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघर्ष में हुए घायल की मौत, पांच पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के पतेई नासिर गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर हुई मारपीट पथराव और फायरिंग की घटना में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया और मौके पुलिसकर्मी तैनात किए गए।
दरअसल, रजपुरा थाना क्षेत्र के पतेई नासिर गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर शनिवार की शाम दो पक्षों में विवाद हो गया था। लाठी-डंडे चलने के साथ ही पथराव किया गया। फायरिंग भी हुई। विवाद में छह महिला समेत 14 लोग पथराव और लाठी-डंडे से घायल हुए थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया था। उपचार के दौरान घायल राजवीर की मौत हो गई है। राजवीर (50) पुत्र दरयाब सिंह को घायल होने के बाद मुरादाबाद में निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान मौत हो जाने से घर में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर हुए विवाद में घायल हुए राजवीर की उपचार के दौरान मौत हुई है। इस मामले में पुलिस ने सुल्तान सिंह, अन्वो देवी, प्रमोद, वीओपाल, मान सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।