फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Injured farmer succumbed to injuries, report against five

रजपुरा के पवसरा में मारपीट में घायल किसान ने दम तोड़ा, पांच के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Injured farmer succumbed to injuries, report against five
संभल/रजपुरा। खेत में तार लगाने को लेकर रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पवसरा में गुरुवार को मारपीट हो गई थी। मारपीट में घायल किसान की इलाज के लिए ले जाते समय देर रात मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। गांव में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अतिरिक्त पुलिस बल गांव में तैनात किया गया। पीड़ित परिवार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार शाम को गांव पवसरा निवासी प्रेमपाल (35) के साथ गांव के पांच लोगों ने मारपीट की थी। यह मारपीट खेत की मेड़ पर तारबंदी के खंभे लगाने का विरोध करने पर हुई। प्रेमपाल के परिजनों का कहना है कि आरोपी उनके खेत की मेड़ पर तारबंदी का खंभा लगाने का प्रयास कर रहे थे। जब प्रेमपाल ने विरोध किया तो कई लोगों ने लाठी-डंडों के साथ मारपीट की और धारदार हथियारों से भी हमला किया। इसमें प्रेमपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार को जाते समय मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। शुक्रवार को शाम अंतिम संस्कार किया गया। रजपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के भाई तालेवर की तहरीर के आधार पर गांव निवासी मनोज, रामसेवक, संतोगी, रामभूप और गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव मकदुमपुर निवासी जयपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed