फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Injured B.Sc student dies during treatment

Sambhal News: संदिग्ध अवस्था में घायल हुई बीएससी की छात्रा की उपचार के दौरान मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Injured B.Sc student dies during treatment
बहजोई। संदिग्ध अवस्था में घायल हुई पाठकपुर निवासी बीएससी की 19 वर्षीय छात्रा की मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामला सोमवार का है।
विज्ञापन

छात्रा के पिता ने चौकी पुलिस को दी गई सूचना में बताया कि सोमवार को सुबह उनकी बेटी पड़ोसी गांव निवासी दो छात्राओं व उनके रिश्ते के भाई के साथ बाइक पर सवार होकर बहजोई के कॉलेज में परीक्षा देने गई थी। तभी दोपहर के समय फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी का एक्सीडेंट हो गया है। जानकारी मिलने पर वह बहजोई पहुंचे, तो बेटी गंभीर अवस्था में हाईवे किनारे एक निजी अस्पताल के बाहर एंबुलेंस में मिली। निजी अस्पताल से बेटी को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद बेटी को चंदौसी व बाद में मुरादाबाद ले जाया गया। मुरादाबाद में सोमवार को दोपहर बाद बेटी ने दम तोड़ दिया। अस्पताल की सूचना पर मुरादाबाद पुलिस ने बेटी का पोस्टमार्टम कराया। पिता का कहना है कि बावजूद इसके जिस प्रकार बेटी के शरीर पर चोटें आई हैं। उनको देखते हुए मामला संदिग्ध लग रहा है। चौकी इंचार्ज कपिल कुमार ने बताया कि मामले की तहरीर मिलने पर जांच-पड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed