फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Injections for heart patients have arrived at the district hospital; there will be no need to face any trouble.

Sambhal News: जिला अस्पताल में दिल के मरीजों के लिए इंजेक्शन आए, नहीं होना पड़ेगा परेशान

Thu, 11 Jun 2026 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 11 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Injections for heart patients have arrived at the district hospital; there will be no need to face any trouble.
संभल। जिला अस्पताल में पहुंचने वाले दिल के मरीजों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अब उन्हें मुफ्त में इंजेक्शन लगाया जाएगा। यह इंजेक्शन जिला अस्पताल को मिल गए हैं लेकिन ईसीजी जांच के बाद ही इस इंजेक्शन को लगाया जाएगा। इससे काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डॉ.राजेंद्र सैनी ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। ईसीजी रिपोर्ट में किसी प्रकार की हृदय संबंधी समस्या सामने आने पर मरीज को तुरंत इंजेक्शन लगाया जाएगा। बताया कि हार्ट अटैक के मरीजों को अब अस्पताल में राहत मिलेगी। क्योंकि जरूरत होने पर तुरंत स्ट्रेप्टोकाइनेज इंजेक्शन लगाया जाएगा। इससे हार्ट अटैक से होने वाली मौतों पर काफी हद तक नियंत्रण किया जा सकेगा लेकिन यह इंजेक्शन ईसीजी जांच के बाद ही लगाया जाएगा। यह इंजेक्शन शरीर में बनने वाले खून के थक्कों को घोलने में मददगार साबित होगा। मालूम हो, अभी तक हार्ट अटैक के मरीजों के लिए सरकारी अस्पतालों में इंजेक्शन की कोई व्यवस्था नहीं थी लेकिन अब इसके बाद इन मरीजों को काफी फायदा मिलेगा। सीएमएस ने बताया कि डॉ.अवधेश कुमार के नियंत्रण में यह इंजेक्शन हैं। जरूरत पड़ने पर ईसीजी कराकर ऑनलाइन अलीगढ़ भेजा जाएगा। लक्षण दिखने पर इसे लगाया जाएगा। हालांकि, अभी तक कोई ऐसा मरीज नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed