{"_id":"62645acf4b9d3e577b6662f9","slug":"inflation-played-a-band-in-weddings-people-buying-low-budget-goods-sambhal-news-mbd4257531126","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादियों में मंहगाई ने बजाया बैंड, कम बजट का सामान खरीद रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादियों में मंहगाई ने बजाया बैंड, कम बजट का सामान खरीद रहे लोग
विज्ञापन
संभल। कोरोना काल के बाद एक बार फिर शादियों का सीजन शुरू हो गया है। जिसको लेकर लोगों में उत्साह तो है, लेकिन बढ़ती मंहगाई बजट बिगाड़ रही है। शादियों का सीजन आते ही कपड़े से लेकर अन्य उपयोगी वस्तुएं महंगी हो गई हैं। जिससे लोगों का जोश ठंडा पड़ता नजर आ रहा है। वहीं सोने, चांदी, बर्तन, कपड़े व इलेक्ट्रॉनिक्स के दामों में पिछले तीन महीनों के अंदर तेजी से इजाफा हुआ है। नतीजा यह है कि लोग बजट में ही कटौती कर शादी कर रहे हैं। दरअसल, अप्रैल से जुलाई के पहले सप्ताह तक विभिन्न शुभ मुहूर्त में बैंड बाजा बजने के साथ बरात आएगी। खुशियों वाले समय में तमाम युवा और युवतियां वैवाहिक बंधन में बंधने को तैयार हैं, लेकिन इन शादियों को महंगाई का ग्रहण लगेगा। इस बार शादियों में ज्वैलरी, कपड़े, दुल्हा-दुल्हन के शादी के जोड़े, बर्तन, इलेक्ट्रोनिक्स के आईटम आदि बजट बढ़ाने में अहम रोल निभा रहे हैं। सोना महंगा होने से ज्वैलरी खरीदने का बोझ बढ़ा है। इस बार शादियों में बढ़ा खर्च दुल्हे और दुल्हन दोनों पक्ष को परेशानी में डालने का काम करेंगे। दुकानदारों का कहना है कि पिछले तीन महीनों के अंदर मंहगाई बढ़ी है। लोग कम बजट का ही सामान खरीद रहे हैं।
----------------------------
पिछले तीन महीनों में बढ़ी महंगाई
15 से 20 फीसदी महंगे हुए बर्तन
इस बार नए डिजाइन में बर्तन आए हैं। तांबे और पीतल के अलावा स्टील में लेजर प्रिंट वाले बर्तनों की भी डिमांड बढ़ी है। पिछली बार की अपेक्षा इस बार बर्तन 15 से 20 प्रतिशत महंगे हुए हैं।
रामौतार राधेश्याम, बर्तन वाले
-----------------------------
हल्के ज्वैलरी की डिमांड बढ़ी
इस बार लग्न में आभूषणों की डिमांड में कमी देखने को मिल रही है। तीन महीने पहले 24 कैरेट सोने का दाम प्रति दस ग्राम 48000 था और अब 54500 है। वहीं चांदी 65 हजार रुपये किलो थी और अब 70 हजार रुपये है। परंपरागत हल्के जेवरों की डिमांड ज्यादा है।
विज्ञापन
नरेंद्र अग्रवाल, सर्राफा व्यापारी
-----------------------------
साड़ियां हुईं महंगी
इस बार सिल्क की साड़ियों के दामों में 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। चार से पांच हजार की साड़ी अब छह से सात हजार में बिक रही है। महंगाई बढ़ने से बिक्री पर असर हुआ है।
सतीश मदान, कपड़ा विक्रेता
-----------------------------------
इलेक्ट्रोनिक के हर आईटम पर 5 से 6 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। जो लोग शादियों में देेने के लिए बढ़ा फ्रिज खरीदते थे। अब छोटा फ्रिज खरीद रहे हैं।
राजीव इलेक्ट्रोनिक्स
-------------------------------