फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Industry Trade Board demands the District Magistrate to remove power cuts

Sambhal News: उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी से की बिजली कटौती दूर करने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Industry Trade Board demands the District Magistrate to remove power cuts
चंदौसी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से विद्युत विभाग अधिकारियों की जिले में अनियंत्रित गतिविधियों के संबंध में एक ज्ञापन शनिवार को जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा कि जा रही अघोषित विद्युत कटौती से चंदौसी, बहजोई व संभल की जनता परेशान है। शासनादेश की धज्जियां उड़ाई जा रही है।
विज्ञापन

जिलास्तर पर 24 घंटे तहसील स्तर पर 21 और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का शासनादेश है। पर विद्युत सप्लाई 12 से 14 घंटे के बीच मिल रही है। ओवरलोडिंग, फाल्ट, ब्रेकडाउन, पेड़ों की शाखा छांटने, खराब मौसम का हवाला देकर अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। 24 घंटे में लगभग 20 बार ट्रिपिंग की जाती है। जिससे नुकसान होता है। मौलागढ़ फीडर देहात के साथ-साथ शहर की कॉलोनियों को भी सप्लाई देता है। लेकिन उसे ग्रामीण शेडूल के अनुसार चलाते है। जिससे शहर की सप्लाई कम समय होती है। उसे शहर के फीडर से जोड़ा जाए। जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में व्यापार मण्डल ने बताया कि विद्युत चोरी का व्यापार मण्डल कड़ा विरोध करता है। लेकिन जो अधिकारी विद्युत चेकिंग करते हैं। वह ही जुर्माना तय करते हैं। जिससे शोषण और भ्रष्टाचार होता है। जुर्माना लोक अदालत या जिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से तय किया जाना चाहिए। इस मौके पर अरविंद गुप्ता, हरिगोपाल वार्ष्णेय, विनय सराफ, पवन गुप्ता, शीनू गुप्ता , अनुराग मित्तल आदि रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed