फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   India will become a developed nation by 2047: Dharampal

2047 तक भारत बनेगा विकसित राष्ट्र : धर्मपाल

Tue, 30 Jan 2024 04:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 30 Jan 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
India will become a developed nation by 2047: Dharampal
चंदौसी (संभल)। जिला प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने 2047 तक भारत के विकासशील देश से विकसित राष्ट्र बनने का दावा किया है। साथ ही कांग्रेस, सपा, बसपा को जाति आधारित पार्टी बताया है। विपक्ष पर राम के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि देश की जनता ही नहीं, दुनिया के देश मोदी का नेतृत्व स्वीकार करते हैं।
विज्ञापन

चंदौसी में भाजपा नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल के आवास पर प्रेसवार्ता में जिला प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की परिकल्पना में पीएम नरेंद्र मोदी काम कर रहे हैं। विपक्ष पहले कहता था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। अब मंदिर बन गया तो विपक्ष ने कहा कि 22 जनवरी को श्रीराम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता नहीं दिया। जब न्योता भेजा तो आने से इन्कार कर दिया। विपक्ष राम को राजनीति के मुद्दे की ओर ले जा रहा है। भाजपा का मुद्दा राजनीति से जुड़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि राम आस्था, सभ्यता और व्यवस्था है। जनता ने राम के नाम को स्वीकार कर लिया है। आज देश नहीं दुनिया का वातावरण राममय हो गया है। यह कहना निराधार है कि भाजपा राम के नाम पर वोट मांगती है। ये हिंदू और मुस्लिम का विषय नहीं है। व्यवस्था सभ्यता और विकास का विषय है। भाजपा विकास की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि इतिहास अपने आप को दोहराता है। कहा कि मुगल शासकों ने हिंदुओं के मंदिर तोड़ दिए। भाजपा सरकार उन मंदिरों को बनवा रही है। इस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। अखिलेश पर बोलने से बचे और कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा को जाति आधारित पार्टी है।
विज्ञापन

-----
छुट्टा पशुओं छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
जिला प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह से जिले में छुट्टा पशुओं पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि छुट्टा पशु किसानों के लिए समस्या है। पूरा बजट उन्हें पकड़वाने में खर्च कर दें तो भी जन सहयोग के बिना इस समस्या से नहीं निपटा जा सकता। डीएम व एसपी को निर्देश दिए है कि जो लोग गाय से दूध लेने के बाद उसे खुल्ला छोड़ रहे हैं उन्हें चिह्नित कर दो नोटिस दिए जाए। इसके बाद भी सुधार नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या जाने के लिए 3 फरवरी को तैयार रहें भाजपाई
बहजोई। जिले के प्रभारी मंत्री व पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। प्रभारी मंत्री ने पदाधिकारियों से तीन फरवरी को सुबह सात बजे जिले से 100 बसों के माध्यम से अयोध्या जाने की बात कही। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी, भाजपा नेता राजेश सिंघल, जिला महामंत्री कमल कुमार, आकाश अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू, पूर्व दर्जा मंत्री मंजू दिलेर, पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed