फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Indefinite strike of cleaning workers started if the demand of agreement letter is not met

Sambhal News: समझौता पत्र की मांग पूरी न होने पर सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

Sat, 16 Sep 2023 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 16 Sep 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Indefinite strike of cleaning workers started if the demand of agreement letter is not met
गुन्नौर। नगर पंचायत गुन्नौर में सफाई कर्मियों ने आठ माह पूर्व हुए समझौते की मांग पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। शहर में जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत गन्नौर में तैनात सभी कर्मचारी अपनी मांगों को पूरा न करने पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के बैनर तले शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। वक्ताओं ने कहा कि अपनी मांगों को सफाई कर्मियों ने अधिशासी अधिकारी को कई बार पत्र दिए तथा 12 सितंबर तक मांग पूरी कराने को कहा था। मांग पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ। शुक्रवार से काम ठप कर हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लंबे समय से चली आ रही मांगों के संबंध में तीन दिसंबर 2022 को लिखित समझौता करके समस्याओं का निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया गया। लेकिन समझौता पत्र की समस्याओं का आज तक निस्तारण नहीं किया गया। सफाई कर्मचारियों का कहना है, कि नगर पंचायत में कार्यरत नियमित सफाई कर्मचारियों को एसीपी का भुगतान नहीं किया गया। आबादी के अनुपात में कर्मचारियों की ठेका प्रथा आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती नहीं की गई। शौचालय पर कार्यरत कर्मचारियों को वेतन साप्ताहिक अवकाश नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। इस दौरान नगर अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष विश्वास, नगर अध्यक्ष अमर, जितेंद्र कुमार, रोहित, अमित, विशाल, प्रदीप, राहुल, गौरव, बाबू, राजकुमार, प्रदीप, वीरू आदि सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को हड़ताल के चलते नगर से कूड़े का उठान नहीं हुआ। शहर में जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। नगर से रोजाना 4.26 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। दिन भर कूड़ा सड़क, चौराहे, मुख्य मार्गो पर फैला रहा। घुमंतू पशुओं को कूड़े को दूर तक फैला दिया। गर्मी व उमस से कूड़े में ज्यादा दुर्गंध आने लगी। दोपहर के बाद कूड़े के आसपास से निकलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed