{"_id":"65bffdd3d91c97fb6705a743","slug":"indefinite-strike-continues-in-village-bhataula-for-underpass-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-107480-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अंडरपास के लिए गांव भटौला में अनिश्चितकालीन धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अंडरपास के लिए गांव भटौला में अनिश्चितकालीन धरना जारी
विज्ञापन
संभल। गंगा एक्सप्रेसवे पर गांव भटौला में अंडरपास के लिए चल रहा अनिश्चितकालीन धरना रविवार को भी जारी रहा। खराब मौसम के बावजूद किसान धरना स्थल पर डटे रहे। किसान नेताओं ने कहा कि हालात कैसे भी हों, अंडरपास का निर्माण शुरू होने पर ही हटेंगे।
जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि वह उनकी मांग को गंभीरता से सुनें और यूपीडा के अधिकारियों के समक्ष वार्ता करके इसका हल निकालें। हल नहीं निकालेंगे तो धरना जारी रहेगा। बताया कि यह बहुत पुराना लिंक मार्ग है। इस पर अंडर पास नहीं बनने से परेशानी होगी। अंडर पास नहीं बनने से किसानों को अपने खेत पर जाने के लिए एक किलोमीटर दूर होकर आना पड़ेगा।
इससे लाजिमी ही परेशानी होगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को भाकियू असली का प्रतिनिधिमंडल मंडल आयुक्त मुरादाबाद से वार्ता के लिए जाएगा। इसके बाद धरना स्थल पर पदाधिकारियों की बैठक बुलाकर महापंचायत आदि की योजना पर विचार करेंगे। धरना स्थल पर जयवीर यादव, गनपत, रामकिशन, राहीद, बाल किशन, धर्मवीर, किरपाली, सचिन यादव, प्रमोद यादव, भूरे शर्मा, संदीप कुमार, प्रेम सिंह, अमरनाथ, अमर सिंह देवल आदि रहे।