{"_id":"62fe8cf402b25e6f0900ea19","slug":"indecency-from-the-mining-inspector-the-accused-took-away-the-trolley-too-chandausi-news-mbd4381929181","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन निरीक्षक से अभद्रता, ट्राली भी छुड़ा ले गए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन निरीक्षक से अभद्रता, ट्राली भी छुड़ा ले गए आरोपी
विज्ञापन
धनारी क्षेत्र में बदायूं बॉर्डर के नजदीक गांव अकबराबाद में महाबा नदी में हो रहे खनन की सूचना पर खनन निरीक्षक पहुंचे थे। इस दौरान वहां आरोपी दो ट्राली छोड़कर ट्रैक्टर लेकर भाग गए। ग्रामीण के साथ ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेते समय बाद में आरोपियों ने टीम को घेर लिया। उनके साथ अभद्रता की। खनन निरीक्षक के साथ अपना ट्रैक्टर लेकर गए ग्रामीण के साथ मारपीट की और ट्राली भी टीम से छुड़ा ले गए। सूचना पर बाद में पुलिस भी पहुंच गई। घायल ग्रामीण को उपचारित कराया गया है। खनन निरीक्षक की तहरीर पर 10-15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना धनारी क्षेत्र के गांव अकबराबाद और समसपुर का क्षेत्र बदायूं जनपद के बॉर्डर के पास है। वहां से गुजर रही महाबा नदी से बालू का खूब खनन किया जाता है। बृहस्पतिवार को सूचना पर संभल के खनन निरीक्षक सोमेंद्र तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्हें देखकर खनन करने वाले दो ट्राली मौके पर छोड़कर ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गए और कुछ दूरी पर जाकर बैठ गए। बीच रास्ते में खड़ी ट्राली का हिच निकाल ले गए ताकि ट्राली न ले जा सके। खनन निरीक्षक ने गांव अकबराबाद से दो लोगों को ट्रैक्टर लेकर बुलवा लिया ताकि ट्राली को खींचकर थाने ले जाया सके। ग्रामीणों के ट्रैक्टर लेकर आने पर आरोपी लाठी-डंडे लेकर आ गए और उन्हें घेर लिया। खनन निरीक्षक व उनकी टीम के साथ अभद्रता की। ट्राली लाने के लिए ट्रैक्टर पर बैठे ग्रामीण सोनू के डंडे भी मारे और उसके साथ खींचतान भी की। इसके बाद आरोपी अपनी ट्राली ले गए। खनन निरीक्षक ने सूचना एसडीएम गुन्नौर को दी। इसके बाद धनारी व जुनावई थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद खनन निरीक्षक घायल ग्रामीण को लेकर आ गए और उसे उपचारित किया।
मोहर्रम की रात खनन निरीक्षक के पहुंचने पर किया था फायर
मोहर्रम की रात भी खनन निरीक्षक धनारी क्षेत्र के गांव अकबराबाद के जंगल में छापा मारने गए थे। उनके पहुंचने पर खनन करने वालों में जंगल में एक फायर भी किया था। इसके बाद खनन निरीक्षक लौट आए थे लेकिन इस मामले की कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।
विज्ञापन
खनन करने वाले टीम का घेराव किया था। साथ ही मेरे बुलावे पर ट्राली लेने के लिए ट्रैक्टर वाले के पैर में आरोपियों ने डंडा भी मारा और खींचतान भी की है। उसे उपचारित कराया गया है। कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
सोमेंद्र तिवारी, खनन निरीक्षक संभल
खनन निरीक्षक की सूचना पर पुलिस भेजी गई थी। खनन निरीक्षक अथवा उनके कर्मचारी के साथ अभद्रता नहीं हुई। खनन निरीक्षक के साथ जो ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर गया था। आरोपी उसका विरोध कर रहे थे। इस मामले में कार्रवाई अवश्य कराई जाएगी।
रामकेश धामा, एसडीएम गुन्नौर