फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Indecency from the inspector for closing the shop, the police ran a stick

दुकान बंद कराने को दरोगा से अभद्रता, पुलिस ने भांजी लाठी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Indecency from the inspector for closing the shop, the police ran a stick
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नखासा में लॉकडाउन के दौरान खुल रही दुकान को बंद कराने पर महिला व पुलिस की नोकझोंक हुई। उपनिरीक्षक ने महिला के पति को पीटा, तो मामला बढ़ने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। पुलिस पर पथराव की सूचना पर पहुंचे पुलिस बल ने जमकर लाठी फटकारी तो लोग इधर-उधर दौड़ पड़े। दुकान बंद करने का विरोध कर रही महिला को महिला पर सिपाहियों ने जमकर लाठी भांजी। इस मामले में दरोगा की ओर से थाने में प्राथमिकी सूचना दी गई है।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर डेढ़ बजे सीकरी गेट पुलिस चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ लॉकडाउन का पालन कराने के क्षेत्र में घूम रहे थे। जब वह मोहल्ला नखासा पहुंचे तो गली में एक महिला अपनी दुकान खोलकर बैठी थी। पुलिस कर्मियों ने महिला से दुकान बंद करने की बात कही, तो महिला ने इंकार कर दिया। इस दरोगा ने घर में लेटे उसके पति को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद मामला बढ़ने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन

दुकान पर बैठी महिला दरोगा के साथ अभद्रता कर खींचतान करने लगी। मौके पर जमा भीड़ को उत्तेजित देख दरोगा ने सीओ गोपाल सिंह को फोन पर हंगामे की सूचना दी। कुछ ही देर में सीओ गोपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंचे। मौके पर जमा भीड़ को देख पुलिस कर्मियों ने लाठी फटकारनी शुरू कर दी। जिससे लोग इधर-उधर भागने लगे। महिला सिपाहियों ने दुकान खोले बैठी महिला को लाठी से पीटा। इसके बाद पुलिस दुकान बंद कराकर वापस लौट गई। एसआई राजेंद्र सिंह की ओर से मामले की प्राथमिकी दर्ज कराने को सूचना थाने में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में फैली पुलिस पर पथराव की अफवाह
चंदौसी। रविवार की दोपहर पुलिस पर पथराव की अफवाह फैल गई। नागरिक एक-दूसरे से घटना की सच्चाई जानना का प्रयास करते नजर आए। मोहल्ला नखासा में लॉकडाउन में खुली दुकान बंद कराने पर महिला व पुलिस की नोकझोंक हुई थी। बाद में पुलिस ने पहुंच दुकान बंद करा दी। इसी घटना को लेकर शहर में पुलिस पर पथराव की अफवाह फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed