{"_id":"71d0cb87fb6185511ac0e6f1d47085f0","slug":"incroachment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने दुर्गा कालोनी के तालाब से हटवाया अवैध कब्जा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने दुर्गा कालोनी के तालाब से हटवाया अवैध कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गा कालोनी के तलाब पर अवैध कब्जा कर लिया गया। मकान बनाने की तैयारी हो रही थी। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने जिलाधिकारी को फोन पर खबर दे दी। फोन पर मिली खबर के बाद जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने उप जिलाधिकारी को कार्रवाई के आदेश दिए।
उप जिलाधिकारी जेबी सिंह मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार और कोतवाली पुलिस साथ थी। पुलिस की मौजूदगी में जेबीसी मशीन के माध्यम से अधिकारियों ने कब्जा हटवा दिया। अब नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से कहा गया है कि वे अवैध कब्जा हटाने में आए व्यय का आंकलन करें और उसकी वसूली करें। इस मामले में लेखपाल पर अवैध कब्जा कराने का आरोप लगा लेकिन इसकी पुष्टि जांच में नहीं हो सकी है।
इस बीच जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को सरकारी जमीन पर कब्जा करने का हक नहीं है। जो अवैध कब्जा करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई तय है।