फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Income Tax team continues to scrutinize documents at Rajpura and Asmoli sugar mills for the fourth day.

Sambhal News: रजपुरा व असमोली चीनी मिल में चौथे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही आयकर की टीम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Income Tax team continues to scrutinize documents at Rajpura and Asmoli sugar mills for the fourth day.
संभल। असमोली और रजपुरा में स्थित धामपुर ग्रुप की चीनी मिल में आयकर की टीमें शनिवार को भी चौथे दिन दस्तावेज खंगालने में लगी रहीं। सूत्रों का कहना है कि सभी कार्यालयों में रखे दस्तावेज टीमों के द्वारा देखे गए हैं। इसकी रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है। शनिवार की देररात तक भी टीमें दस्तावेज खंगालने में लगी थीं। हालांकि इस छानबीन का असर मिल के कर्मचारियों पर नहीं है। जो कार्य रूटीन में चल रहे हैं वह लगातार जारी हैं। बुधवार को ही कार्य नहीं किया गया था। बुधवार की सुबह करीब 7 बजे असमोली और रजपुरा मिल परिसर में टीमों ने प्रवेश किया था। मुख्य गेट बंद करा दिए गए थे। उसके बाद से टीम में मौजूद अधिकारी व कर्मचारी छानबीन कर रहे हैं। जो सुरक्षा कर्मी टीमें साथ लेकर आई हैं, उन सुरक्षा कर्मियों को भी मिल के परिसर में ही लगाया गया है। यह कर्मचारियों की आवाजाही को नहीं टोक रहे हैं। मिल के एक कर्मचारी ने बताया कि मिल परिसर में बने एमडी हाउस में शनिवार की देररात तक टीम के सदस्यों को देखा है। उनकी गाड़ियां भी वहीं मौजूद हैं। दस्तावेज ही चार दिन से खंगाले जा रहे हैं। इसमें मिल के अधिकारी के भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed