फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Income Tax Department takes action against the house and establishments of a meat trader

Sambhal News: मीट काराेबारी के घर-प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Income Tax Department takes action against the house and establishments of a meat trader
संभल। संभल के सरायतरीन निवासी मीट कारोबारी हाजी इमरान और हाजी इरफान के घर और गांव चिमियावली स्थित मीट फैक्टरी पर आयकर की टीमों की छानबीन दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। मोहल्ला नाला निवासी रिश्तेदार और चमन सराय निवासी कर्मचारी के घर पर छानबीन मंगलवार की शाम तक पूरी हो गई और टीमें लौट गईं। मंगलवार को दिन में कई बार आयकर की टीम के सदस्य मीट फैक्टरी और मीट कारोबारी के घर से बाहर आते हुए और प्रवेश करते हुए दिखाई भी दिए। चर्चा है कि बड़ी आयकर चोरी सामने आ सकती है। हालांकि इसकी पुष्टि छानबीन पूरी होने के बाद ही होगी।मीट कारोबारी के घर और फैक्टरी पर छानबीन बुधवार तक होने की चर्चा चल रही है। हालांकि इसकी पुष्टि आयकर टीम के किसी अधिकारी द्वारा नहीं की गई।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह चार बजे टीमों ने मीट फैक्टरी, मीट कारोबारी के घर, कर्मचारी के घर और रिश्तेदार के घर छानबीन शुरू की थी। मंगलवार की देररात तक मीट कारोबारी के घर और मीट फैक्टरी में छानबीन जारी रही। इन दोनों ही स्थानों पर 80 से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी होने की बात सामने आ रही है। मीट फैक्टरी में 100 से ज्यादा कर्मचारी हैं, जिनको बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। इसी तरह मीट कारोबारी के घर से कोई सदस्य बाहर नहीं निकला है।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि फैक्टरी में रसोई चलती है। उस रसोई से ही कर्मचारी व मजदूरों को खाना खिलाया जा रहा है। मंगलवार को दिन में कई बार मजदूर गेट तक पहुंचे लेकिन पुलिस ने उनको बाहर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000
एक होटल से 160 लोगों को खाना पैक होकर मीट फैक्टरी गया
शहर के एक होटल से 160 लोगों के लिए थाली पैक होकर गई थी। इससे स्पष्ट है कि अधिकारियों के साथ कर्मचारियों की संख्या छानबीन में ज्यादा है। यह खाना सोमवार की रात को गया था। टीम के सदस्य ही लेने के लिए पहुंचे थे। मंगलवार को भी खाना फैक्टरी में जाते हुए देखा गया लेकिन वह किस होटल से मंगाया गया था यह स्पष्ट नहीं हो सका। मीट फैक्टरी से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि फैक्टरी के अंदर भी खाना बनाने की व्यवस्था है।
00000000000
70 से ज्यादा कारों में सवार होकर संभल पहुंचे 100 से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी
मीट कारोबारी की आय की छानबीन करने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों का बड़ा काफिला पहुंचा है। सोमवार को 70 से ज्यादा कारें चार स्थानों पर दिखाई दीं। जिसमें 100 से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। कुछ अधिकारी व कर्मचारी सोमवार की सुबह 10 बजे से पहले पहुंचे।

000000000000
रविवार की रात फैक्टरी में कागजी कार्रवाई की गई पूरी, शायद कार्रवाई का था अंदेशा

मीट फैक्टरी में सोमवार की सुबह से कार्रवाई शुरू की गई है। लेकिन फैक्टरी में रविवार की रात से ही कागजी कार्रवाई को बड़े स्तर पर किया जा रहा था। सूत्रों का कहना है कि रविवार की रात में कागजी कार्रवाई को पूरा करने में कई लोग लगे थे। फैक्टरी में सूचना फैली गई थी कि कोई टीम आएगी। लेकिन टीम कौन सी आएगी, इसकी जानकारी नहीं थी। माना जा रहा है कि मीट कारोबारियों को अंदेशा था कि कार्रवाई होगी। इसलिए ही उन्होंने कागजी कार्रवाई पूरी की लेकिन सोमवार की सुबह में ही रेड पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed