फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Income tax action at all three locations of Mentha firm continued till late night on the second day

Sambhal News: मेंथा फर्म के तीनों ठिकानों पर आयकर की कार्रवाई दूसरे दिन देर रात तक रही जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Income tax action at all three locations of Mentha firm continued till late night on the second day
मेंथा फर्म के तीन ठिकानों पर दूसरे दिन बृहस्पतिवार की देर रात तक आयकर की छापेमारी जारी रही। इस दौरान फर्म स्वामी के आवास और फर्म से कोई आता जाता दिखाई नहीं दिया। अर्धसैनिक बल जवान बाहर तैनात नजर आए। फर्म पर छापेमारी की जानकारी के लिए शहर में तमाम कारोबारी एक दूसरे से जानकारी भी जुटाने में लगे रहे। दरअसल संभल के जिस मेंथा कारोबारी के तीन ठिकानों पर आयकर की कार्रवाई चल रही है। उस कारोबारी की दो फर्म हैं। एक फर्म दवाई, परफ्यूम और अन्य उपयोगी सामग्री के लिए केमिकल बनाती है और यह फर्म नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर भी सूचीबद्ध है। इस फर्म के शेयर ने भी एक महीने में काफी तेजी पकड़ी है। कारोबारियों के अनुसार एक महीने में फर्म का शेयर दोगुना हुआ है। वहीं दूसरी फर्म को लेकर चर्चा है कि वह अपने उत्पाद नहीं बनाती है लेकिन दूसरी किसी फर्म के लिए काम कर रही है। मालूम हो बुधवार की दोपहर आयकर टीम मेंथा कारोबारी के मोहल्ला कोटपूर्वी स्थित आवास और गांव कुरकावली स्थित फर्म पर छापेमारी के लिए पहुंची थी। फर्म का मुख्य कार्यालय दिल्ली के ओखला में बताया जा रहा है। वहां भी आयकर भी टीम रिकॉर्ड खंगालने में लगी है। दूसरे दिन देर रात तक हुई कार्रवाई से कारोबारियों में चर्चा है कि यह कार्रवाई बड़े स्तर पर सामने आएगी। हालांकि आयकर के किसी भी अधिकारी ने अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। जिससे यह साफ हो सके कि फर्म पर हुई छापेमारी से क्या निष्कर्ष निकल कर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed