फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   In the scorching heat, the sale of AC decreased, then the sale of coolers and fans increased, the difference in prices also

भीषण गर्मी में एसी की बिक्री कम तो कूलर और पंखों की विक्री में हुई बढ़ोत्तरी, दामों में भी अंतर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
In the scorching heat, the sale of AC decreased, then the sale of coolers and fans increased, the difference in prices also
संभल। भीषण गर्मी में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर पांच फीसदी महंगाई बढ़ी है। साथ ही इस समय मांग भी काफी है। सबसे ज्यादा बिक्री फिलहाल कूलर की हो रही है। क्योंकि बिजली चेकिंग की बजह से एसी लगाने से लोग कतरा रहे हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले 30 फीसदी एसी की बिक्री कम हुई है। जबकि कूलर और पंखे की 20 फीसदी बिक्री बढ़ गई है।
विज्ञापन

दरअसल, कोरोना के चलते दो साल इलेक्ट्रानिक्स का बाजार ठंडा रहा। अब कोरोना का संक्रमण लगभग खत्म हो गया तो लोग फिर से एसी, कूलर का ज्यादा प्रयोग करने लगे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ इनकी डिमांड बढ़ने लगी तो कीमतों में करीब पांच फीसदी तक वृद्धि हो गई है। गर्मी बढ़ने के साथ ही बाजारों में खरीदारी बढ़ रही है। कूलर, पंखे, और एसी की मांग काफी की जा रही है। पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष कूलर और पंखों की 20 फीसदी ब्रिकी बढ़ी है। हालांकि बिजली चेकिंग को देखते हुए एसी की 20 फीसदी बिक्री कम हुई है। कच्चे माल के साथ पेट्रोल-डीजल वृद्धि का इलेक्ट्रिक उत्पादों पर असर पड़ा है। सभी इलेक्ट्रानिक्स उपकरणों में पांच फीसदी महंगाई बढ़ी है। कॉपर काफी महंगा हो गया है।
विज्ञापन

----------------------
पिछले साल की तुलना में पांच फीसदी तक एसी, कूलर व पंखों के दामों में वृद्धि हुई है। अलग-अलग कंपनियों के उपकरणों के अनुसार दामों में इजाफा हुआ है। कॉपर के दाम दोगुने हुए हैं। इसलिए भी महंगाई बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव कुमार, दुकानदार
---------------------
दो सालों से कोरोना काल के चलते एसी, कूलर व पंखों की बिक्री नहीं हुई थी। इस बार इनवर्टर वाले एसी, कूलर व पंखों की डिमांड ज्यादा है। साथ ही पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों की वजह से इलेक्ट्रानिक्स उपकरणों के दामों में वृद्धि हुई है।
शिवी चावला, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed