{"_id":"6760835fa25290b02a05ba87","slug":"in-the-mps-locality-the-electricity-department-pulled-the-cable-along-with-changing-the-meter-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-117452-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सांसद के मोहल्ले में बिजली विभाग ने मीटर बदलने के साथ केबल खींची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सांसद के मोहल्ले में बिजली विभाग ने मीटर बदलने के साथ केबल खींची
Tue, 17 Dec 2024 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
संभल। सांसद के मोहल्ले दीपा सराय में सोमवार को बिजली विभाग के अधिकारियों ने आर्मर्ड केबल बदलवाए और 40 घरों के मीटर बदले हैं। जो बकाएदार हैं उन्हें बिल जमा करने के लिए कहा गया है। अधीक्षण अभियंता ने भी मौका मुआयना किया और केबल सभी इलाके में खींचने के निर्देश दिए हैं।
एसडीओ शहर संतोष त्रिपाठी ने बताया कि दीपा सराय इलाके में 40 घरों के मीटर बदल दिए हैं। यह मीटर पुराने थे या काम नहीं कर रहे थे। इन सभी केा बदला गया है। जिससे बिल निकलने में दिक्कत न हो। इसके अलावा बिजली चोरी रोकने के लिए आर्मर्ड केबल खींची गई है। इससे काफी हद तक बिजली चोरी रोकी जा सकेगी। कटिया कनेक्शन नहीं डाला जा सकेगा। बताया कि तीन दिन तक चले चेकिंग के दौरान 100 से ज्यादा स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जुर्माना भी वसूला जाएगा। जुर्माने की रिपोर्ट बना ली है। सभी से जुर्माना जमा करने के लिए कहा गया है। मालूम हो रायसत्ती इलाके में 85 प्रतिशत तक लाइनलॉस होता है। लाइनलॉस का मतलब होता है कि इलाके में बिजली चोरी की जा रही है। एसडीओ ने बताया कि लोड कम हुआ है। अब रिपोर्ट तैयार की जा रही है जिससे यह जानकारी हो सके कि कितने प्रतिशत लाइनलॉस घटा है।