{"_id":"6186cebd453779080d483f6b","slug":"in-the-case-of-street-light-purchase-the-answer-was-not-given-even-after-15-days-sambhal-news-mbd408594672","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रीट लाइट खरीद मामले में 15 दिन बाद भी नहीं दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रीट लाइट खरीद मामले में 15 दिन बाद भी नहीं दिया जवाब
विज्ञापन
संभल। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र की 19 ग्राम पंचायतों में तय धनराशि से ज्यादा की खरीद की गईं स्ट्रीट लाइट मामले में 16 दिन बाद भी ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिवों ने जवाब दाखिल नहीं किया है। इस मामले में कुछ रसूखदार लोगों ने हस्तक्षेप किया है। जिसके बाद से प्रशासन ने इस मामले पर ध्यान देना कम कर दिया। हालांकि डीपीआरओ का कहना है की एक तीन दिवसीय अवधि के साथ जवाब और मांगा जाएगा। जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की जाएगी।
पवांसा ब्लॉक क्षेत्र की 19 ग्राम पंचायतों में 1150 रुपये की स्ट्रीट लाइट 4000-4500 रुपये कीमत के आधार पर लगाई हैं। कई ग्राम पंचायतों का भुगतान भी हो गया है। कई लाख की इस घपलेबाजी की शिकायत होने पर डीएम ने जांच कराई थी। जिसके बाद शिकायत सही पाई गई और ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिवों से जवाब-तलब किया गया। इसके लिए 15 दिन का समय दिया गया था, लेकिन 16 दिन बीतने के बाद भी जवाब नहीं दिया गया है।
ग्रामीण की शिकायत पर हुई थी जांच
पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव बसला निवासी कपिल देव पुत्र महेश ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि स्ट्रीट लाइट 1150 रुपये की लगना तय हुई थी उसका भुगतान 4000 से 4500 रुपये के बीच किया गया है। इस शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने पवांसा खंड विकास अधिकारी से जांच कराई। शिकायत सही पाई गई है। जिसके बाद 19 ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिवों से जवाब मांगा गया था।
विज्ञापन
इन गांवों में हुई घपलेबाजी
पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव ऐंचोली, बसला, गोविंदपुर, सहरिया उर्फ सैंडा, सिकंदरपुर सराय, हैबतपुर, मुजफ्फरपुर, सैफखां सराय, नूरियो सराय, शेरखां सराय, हसनपुर मुंजब्ता, चाचू नागल, करछली, मोहम्मदपुर बाबई, धुरैटा, खिरनी मोहिद्दीनपुर, बबैना, शहबाजपुर सूर नगला और कासमपुर ग्राम पंचायत में यह स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं।
एक जवाब तीन दिन की अवधि के साथ और मांगा जाएगा। जवाब नहीं मिलने पर वित्तीय अधिकारों पर रोक लगा दी जाएगी और साथ ही वसूली का नोटिस जारी किया जाएगा। जाहिद हुसैन, डीपीआरओ, संभल