{"_id":"61f831133e0a7b6db909e7c9","slug":"in-the-assembly-elections-42-candidates-in-the-district-will-fight-in-the-elections-chandausi-news-mbd4175858174","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव में जिले में 42 प्रत्याशी चुनाव में ठोकेंगे ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव में जिले में 42 प्रत्याशी चुनाव में ठोकेंगे ताल
विज्ञापन
बहजोई। सोमवार को नाम वापसी प्रक्रिया के दौरान नौ प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। अब विधानसभा चुनाव में जिले में 42 प्रत्याशी चुनाव में ताल ठोकेंगे। इनमें विधानसभा क्षेत्र संभल, चंदौसी व असमोली से 11-11 प्रत्याशी तथा विधानसभा क्षेत्र गुन्नौर से 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों के नामांकन कक्ष से आरओ ने प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया। इस बीच पुलिस की तैनाती रही।
विधानसभा चुनाव के लिए 55 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। शनिवार को चार प्रत्याशियों का पर्चा खारिज होने के बाद चुनाव मैदान में प्रत्याशियों की संख्या 51 रह गई थी। सोमवार को नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान नौ प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। अब 42 प्रत्याशी विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत अजमाएंगे।
डीएम संजीव रंजन ने बताया कि कलक्ट्रेट परिसर में बने विधानसभा क्षेत्रों के नामांकन कक्षों में सुबह करीब 11 बजे से नाम वापसी की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। अपराह्न 3 बजे तक रही नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारियों की ओर से प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों से 9 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए हैं। इनमें विधानसभा गुन्नौर से 2, चंदौसी से 1 तथा संभल से 6 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए हैं। अब जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कुल 42 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें विधानसभा क्षेत्र संभल में 11, असमोली में 11, चंदौसी में 11 तथा गुन्नौर में कुल 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
इन प्रत्याशियों ने लिए नाम वापस
बहजोई। डीएम संजीव रंजन ने बताया कि विधानसभा गुन्नौर से निर्दलीय प्रत्याशी पानवती व प्रिया उर्फ प्रीति यादव ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र चंदौसी से निर्दलीय प्रत्याशी नीरज ने तथा संभल से निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद अरकान, कपिल सिंघल, मोहम्मद जैद, तसकील अहमद, शबाना कौशर व सुहैल इकबाल ने अपना नामांकन पत्र वापस लिए हैं।