फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   In ten days only 231 citizens gave feedback in cleanliness survey

दस दिन में मात्र 231 नागरिकों ने दिया स्वच्छता सर्वेक्षण में फीडबैक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
In ten days only 231 citizens gave feedback in cleanliness survey
चंदौसी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की परीक्षा में जन सहभागिता और सकारात्मक फीडबैक से ही सफलता मिलेगी। नगर पालिका चंदौसी में अभी तक 231 नागरिकों ने अपना फीडबैक दिया है। शहर को सर्वेक्षण में अव्वल बनाने के लिए 15 अप्रैल तक एसबीएम अर्बन के लिंक फीडबैक देना है। अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए नगर पालिका ने कर्मचारियों को लोगों से संवाद करने व लिंक से फीडबैक दिलाने के निर्देश दिए हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण में गत वर्ष नगर पालिका देश में 158 पायदान नीचे खिसक गई थी।
विज्ञापन

चंदौसी नगर पालिका की आबादी करीब 1.30 लाख है। वर्ष 2021 में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में पालिका की रैंकिंग देशभर में 290 आई थी। 2020 के मुकाबले 132 स्थान नीचे खिसक गई थी। वर्ष 2022 के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण चल रहा है। सर्वेक्षण में 2250 अंक केवल नागरिकों के फीडबैक से होते हैं। नागरिक 15 अप्रैल तक एसबीएम अर्बन के लिंक पर अपना फीडबैक दे सकते हैं। इसमें शहर के नाम के साथ सफाई व्यवस्था कैसी, सड़कों का क्या हाल है, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जैसे सवालों के जवाब देने होंगे। सिटीजन फीडबैक 15 मार्च से चल रहा है। नगर पालिका ने भी इसका प्रचार प्रसार नहीं किया है। आमजन को इसकी जानकारी नहीं है। अभी तक 231 लोगों ने लिंक पर सवालों के जवाब दिए हैं। रैंकिंग सुधारने में यह बड़ा सहायक हो सकता है।
विज्ञापन

कर्मचारियों को दिया लक्ष्य
पालिका ने अभी तक सिटीजन फीडबैक के लिए प्रचार प्रसार नहीं किया है। अब पालिका के कर्मचारियों को लक्ष्य दिया है। प्रत्येक कर्मचारी को कम से कम 200 लोगों से फीडबैक कराना होगा। इसके अलावा लोगों को फीडबैक देने के लिए प्रेरित करने की बात भी कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए सिटीजन फीडबैक चल रहा है। अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान में हिस्सा लें, ताकि उनके सवालों के जवाब से अंकों के साथ रैंकिंग में भी सुधार हो। सभी कर्मचारियों को अधिक से अधिक सिटीजन का फीडबैक दिलाने के निर्देश दिए गए हैं।
राजकुमार, ईओ नगर पालिका, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed