फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   In SP's stronghold, Rahul and Priyanka went without saying about the alliance, did not talk about elections

Sambhal News: सपा के गढ़ में राहुल और प्रियंका गठबंधन पर बिना बोले चले गए, नहीं की चुनाव की बात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
In SP's stronghold, Rahul and Priyanka went without saying about the alliance, did not talk about elections
संभल। कांग्रेस और सपा का गठबंधन जरूर हो गया है लेकिन इस गठबंधन का जिक्र राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान संभल पहुंचने पर नहीं हुआ। राहुल और प्रियंका ने न सपा का जिक्र किया और न गठबंधन का।
विज्ञापन

बस कहा हम आपके लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। आप हमारा साथ दो। देश, किसान, नौजवान, रोजगार, दलित, पिछले आदि मुद्दों पर खुलकर चर्चा की लेकिन सपा और गठबंधन का जिक्र कहीं नहीं आया। यह चर्चा अब शहर में आम हो रही है। क्योंकि न्याय यात्रा में सपाई बड़ी संख्या में मौजूद रहे। संभल को सपा का गढ़ माना जाता है। संभल लोकसभा क्षेत्र से 1998 और 1999 में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह सांसद रहे। वर्ष 2005 में प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी सांसद रहे।
विज्ञापन

वर्तमान सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क भी सपा से सांसद हैं। वर्ष 2019 में भी सपा और कांग्रेस का गठबंधन था। इस बार भी गठबंधन हुआ है। इसके बाद भी राहुल और प्रियंका ने गठबंधन, सपा और लोकसभा चुनाव का कोई जिक्र नहीं किया। पूरा ध्यान युवा और रोजगार, किसान और देश के अन्य मुद्दों पर रहा। यह बात सपाइयों के साथ अन्य लोगों के गले भी नहीं उतर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मातीपुर से लेकर दीपपुर डांडा तक बस संभल में ही रूकी न्याय यात्रा
अमरोहा जिले से संभल पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने संभल के गांव मातीपुर से करीब चार बजे प्रवेश किया था। यह यात्रा मनोटा पुल होते हुए संभल की ओर आगे बढ़ी। इस दौरान जगह जगह कांग्रेसी और सपाई स्वागत के लिए खड़े हुए लेकिन कहीं यात्रा नहीं रूकी। संभल के चंदौसी चौराहे पर 25 मिनट तक रुकी और आगे बढ़ गई। चौधरी सराय में करीब पांच मिनट यात्रा रुकी। राहुल गांधी ने कुछ लोगों से हाथ मिलाया और इसके बाद गवां की ओर बढ़ गए। खिरनी में असमोली विधायक पिंकी यादव के पति ने स्वागत किया लेकिन वहां भी रुके नहीं। इसके बाद गवां होते हुए दीपपुर डांडा से बुलंदशहर जिले के अनूपशहर में रात करीब सात बजे प्रवेश कर गई। संभल में करीब 65 किलोमीटर यात्रा निकाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed