फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   In seven block dark zones, ponds will be dug in farmers' fields for water conservation

सात ब्लॉक डार्क जोन में, जल संरक्षण के लिए किसानों के खेतों में खोदे जाएंगे तालाब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
In seven block dark zones, ponds will be dug in farmers' fields for water conservation
जिले में आठ में से सात ब्लॉक डार्कजोन (दोहन, अतिदोहन) में हैं। भू-गर्भ जल में सुधार, वर्षा जल संचयन के लिए विभाग ने खेत तालाब योजना फिर से लागू की है। योजना के तहत किसान लघु अथवा मध्यम तालाब की खुदाई अपने खेतों में करा सकते हैं। खुदाई की धनराशि का 50 प्रतिशत सरकार अनुदान देगी। किसान तालाब में मत्स्य पालन, सिंघाड़ा उत्पादन अथवा अन्य कार्य कर स्वयं लाभ कमा सकते हैं।
विज्ञापन

संभल जनपद में आठ ब्लॉक हैं। इनमें से बनियाखेड़ा, बहजोई, संभल, असमोली, गुन्नौर, जुनावई, पवांसा डार्कजोन में पहुंच चुके हैं। कृषि विभाग की ओर से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत वर्षा जल संचयन के लिए खेत तालाब योजना का संचालन हो रहा है। योजना के अंतर्गत किसान की जमीन पर तालाब का निर्माण कराया जाएगा। लघु नाप के तालाब ( 22 मीटर लंबाई, 20 मीटर चौड़ाई, तीन मीटर गहराई) की खुदाई पर एक लाख पांच हजार रुपये तथा मध्यम ताप के तालाब (35 मीटर लंबाई, 30 मीटर चौड़ाई, तीन मीटर गहराई) के तालाब की खुदाई में 2.28 लाख रुपये की लागत आएगी। दोनों तालाबों की खुदाई पर सरकार की ओर से 50 प्रतिशत अनुदान धनराशि तीन किश्तों में दी जाएगी तथा आधी धनराशि किसान को स्वयं वहन करनी होगी। तालाब की खुदाई का कार्य किसान को मशीन से स्वयं कराना होगा।
विज्ञापन

रजपुरा ब्लॉक में लागू नहीं है यह योजना
जिले के सात ब्लॉक डार्कजोन में है, उन्हीं ब्लॉक के किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं। रजपुरा ब्लाक अभी सुरक्षित जोन में है। इस ब्लाक के किसान योजना का लाभ नहीं ले सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 से खुला पोर्टल, किसान ऑनलाइन कर सकते है आवेदन
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक 26 अप्रैल से पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल खुल रहा है। किसान ऑनलाइन बुकिंग के बाद टोकन जनरेट करना होगा। इसके बाद लघु तालाब के लिए एक हजार और मध्यम तालाब के लिए दो हजार रुपये की टोकन मनी जमा करनी होगी। इसके 15 दिन के भीतर किसानों को खेत तालाब के लिए ऑनलाइन खेत की खतौनी, फोटो, निर्धारित घोषणा पत्र अपलोड करना होगा।

खेत तालाब योजना सात ब्लॉक के लिए आई है। रजपुरा ब्लॉक डार्कजोन में नहीं है, इस कारण वहां के किसान योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर खेत तालाब योजना का लाभ दिया जाएगा।
ओंकार सिंह, जिला कृषि अधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed