फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   in sambhal Father angry for not taking son to marriage dead body found on railway track

UP: बेटे की शादी में न ले जाने से पिता नाराज, रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव; परिजन बोले- उन्हें थी ये बुरी आदत

Thu, 29 Jun 2023 09:21 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 29 Jun 2023 09:21 PM IST
सार

परिजनों ने बताया कि सियाराम के छोटे बेटे की शादी थी। बुधवार सुबह बरात लौटकर घर आई थी। परिजनों ने बताया कि सियाराम शराब पीने का आदी था और शराब पीकर गाली-गलौज करने लगता था। इसलिए उसे बरात में लेकर नहीं गए थे।

विज्ञापन
in sambhal Father angry for not taking son to marriage dead body found on railway track
मृतक सियाराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेटे की शादी में न ले जाने से नाराज सियाराम (60) का शव गुरुवार सुबह प्रेमनगर में रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला। बुधवार को ही सियाराम के बेटे की बरात लौटकर आई थी। वहीं परिजनों ने बताया कि सियाराम शराब पीने का आदी था इसलिए ही उसे शादी में नहीं ले गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

गुरुवार सुबह करीब नौ बजे जीआरपी, आरपीएफ को कंट्रोल से प्रेमनगर के पास मुरादाबाद ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना मिली। इसके चंदौसी कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त क्षेत्र के गांव खंड़ुआ निवासी सियाराम के रूप में हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सियाराम के छोटे बेटे की शादी थी। बुधवार सुबह बरात लौटकर घर आई थी। परिजनों ने बताया कि सियाराम शराब पीने का आदी था और शराब पीकर गाली-गलौज करने लगता था। इसलिए उसे बरात में लेकर नहीं गए थे। जिसके बाद से सियाराम नाराज चल रहा था। 

विज्ञापन

बुधवार दोपहर को सियाराम ने परिजनों से पैसे मांगे। पहले परिजनों ने मना कर दिया, इसके बाद पत्नी ने उसे 500 रुपये दिए। सियाराम घर से निकल गया। इसके बाद उसका शव ट्रैक के किनारे पड़ा मिला।

सीमा विवाद में फंसी रही पुलिस
कंट्रोल से प्रेमनगर के पास शव मिलने की सूचना के बाद आरपीएफ और थाना बनियाठेर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने सीमा अपनी सीमा से बाहर बता शव उठाने से मना कर दिया। इसके बाद जीआरपी चंदौसी पहुंची, उसने भी सीमा से बाहर बताया। बाद में चंदौसी कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed