फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   In sambhal another youngman was found corona possitive

संभल में जमातियों का एक खिदमतगार और निकला कोरोना पॉजिटिव, संख्या नौ पहुंची

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
In sambhal another youngman was found corona possitive
संभल। संभल के सरायतरीन के मोहल्ला भूड़ा निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति तमिलनाडु के तब्लीगी जमातियों की खिदमत करने में लगा हुआ था। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। पॉजिटिव मरीज के परिवार को क्वारंटीन किया गया है। एक अन्य खिदमतगार का जांच नमूना फेल हो गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जमातियों की खिदमत में लगा एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है। इससे पहले भी एक खिदमदगार कोरोना पॉजिटिव आ चुका है। तमिलनाडु निवासी 11 लोग तब्लीगी जमात में शामिल होने के लिए दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज गए थे। यह जमाती मरकज से संभल के सरायतरीन स्थित एक मस्जिद पहुंचे। लॉक डाउन लागू होने के बाद इन जमातियों के मस्जिद में ठहरने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को हुई तो इनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उस समय कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं मिलने पर एक घर में क्वारंटीन कर दिया। इनकी खिदमत के लिए कई लोग लगे थे। साथ ही दो पुलिस कर्मियों की निगरानी के लिए तैनाती कर दी। जब एक बुजुर्ग जमाती की हालत बिगड़ी तो सभी 11 जमातियों को 11 अप्रैल को एक निजी अस्पताल में क्वारंटीन किया गया, जिसमें 14 अप्रैल की रात को छह जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें एक बुजुर्ग जमाती की मौत हो गई है। इन छह जमातियों के संपर्क में रहा स्थानीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला। एक साथ सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। निगरानी में तैनात दोनों सिपाहियों की जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। जो दो लोग जमातियों की खिदमत में लगे हुए थे। उनको भी आइसोलेट किया गया। खिदमत में लगा एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पहले ही निकल चुका है। दो व्यक्तियों में अब एक का नमूना पॉजिटिव आया है और दूसरे का जमाती की कोरोना जांच का नमूना फेल हो गया है। अब फिर से नमूूना लिया जाएगा। गनीमत यह है कि जमातियों की खिदमत में लगा कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति का परिवार हॉट स्पॉट सील क्षेत्र में है। इसे पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटीन किया हुआ है। वहीं दो सिपाहियों की भी कोरोना रिपोर्ट आनी है। जिसका स्वास्थ्य विभाग को इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed