फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   In Rajpura, the cows left in the trust's land were closed, raised the demand for solution

रजपुरा में ट्रस्ट की भूमि में छुट्टा गोवंश बंद किए, समाधान की मांग उठाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
In Rajpura, the cows left in the trust's land were closed, raised the demand for solution
संभल। छुट्टा पशुओं से तंग आकर रजपुरा क्षेत्र के किसानों ने शुक्रवार को गांव देवरा भूड़ा में एक ट्रस्ट की भूमि पर हुई तार बंदी में पशुओं को बंद कर दिया। साथ ही पशुओं को अस्थायी गो आश्रय स्थल में भेजने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। एक झुंड को भगाइए तो दूसरा आ जाता है। लाख रखवाली के बाद भी अपनी फसलों को किसान नहीं बचा पा रहे हैं।
विज्ञापन

रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र में बड़ी संख्या में छुट्टा पशु सड़कों पर घूम रहे हैं। जो अस्थायी गो आश्रय स्थल बनाए गए हैं उनमें जगह नहीं है। अभी और अस्थायी गो आश्रय स्थल का इंतजाम नहीं किया गया है। पशुओं से परेशान किसानों ने करीब चार पशुओं को एकत्र किया और एक ट्रस्ट की भूमि में हुई तारबंदी के अंदर बंद कर दिया। देवरा भूड़ा निवासी चंद्रभान ने बताया कि छुट्टा गोवंश से तंग आ गए हैं। राय मशविरा करके इन्हें इस खेत में बंद किया गया है। हालांकि चंदा करके इनके चारे की व्यवस्था भी हम ही लोग कर रहे हैं। वहीं, राहुल ने बताया कि रातभर रखवाली के बाद भी फसलों को नहीं बचा पा रहे हैं। जिसके बाद इन पशुओं को पकड़ा गया और यहां बंद किया गया है।
विज्ञापन

करीब दो हजार छुट्टा गोवंशीय पशु सड़कों पर घूम रहे हैं। जो अस्थायी गो आश्रय स्थल बनाए गए हैं उनमें जगह नहीं है। ग्रामीणों के द्वारा एक ट्रस्ट की भूमि में पशु बंद करने की जानकारी मिली है। एडीओ पंचायत को मौके पर भेजकर जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश चौधरी, बीडीओ, रजपुरा ब्लॉक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed