फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   in presence of minister incharge indurani took oath

प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में इंदूरानी ने ली शपथ

Wed, 13 Dec 2017 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Wed, 13 Dec 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
in presence of minister incharge indurani took oath
चंदौसी के लाला लाजपत राय पार्क में सभासदों को शपथ ग्रहण कराती चेयरमैन इंदूरानी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 में जीत हासिल करने वाले निकाय अध्यक्षों एवं वार्ड सदस्यों को समारोह पूर्वक पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई गई। इस मौके पर प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख, सांसद सत्यपाल सैनी सहित कई सियासी दिग्गजों ने भी सहभागिता की।
विज्ञापन



चंदौसी नगर पालिका परिषद के लाला लाजपत राय पार्क में बने शपथ ग्रहण समारोह में प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख तो समय से पूर्व ही पहुंच गए थे, जिन्हें सुधीर मल्होत्रा के आवास पर जाकर इंतजार करना पड़ा। वहां से वह 1.16 बजे मंच पर पहुंच गए। सांसद सत्यपाल सैनी भी पत्नी आशा सैनी सहित समय पर पहुंच गए, लेकिन नवनिर्वाचित चेयरमैन इंदूरानी 1.26 बजे पहुंची। उप जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने 1.37 बजे नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष इंदूरानी को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन


इसके बाद चेयरमैन ने सभी सभासदों को शपथ ग्रहण कराई। मुख्य अतिथि बलदेव सिंह औलख ने वादा किया कि चंदौसी पालिका से कोई भी विकास प्रस्ताव शासन पर कहीं रुकने नहीं दिया जाएगा। सांसद सत्यपाल सैनी ने चंदौसी को चांद सी नगरी बनाने में हर संभव सहयोग देने का वादा किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल ने जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच पर गोपाल अंजान, विनय गुप्ता, राजेश शंकर राजू, नगराध्यक्ष पंकजश्री, सुधीर मल्होत्रा, राज्यमंत्री की बेटी साक्षी, परमेश्वर लाल सैनी, हरी प्रकाश शर्मा, सतीश प्रेमी, हरवीर सिंह यादव, राजीव रस्तोगी, डा.नरेंद्र सिंह, गजराज सिंह, सैयद शान अली, संगीता भार्गव, अंजू चौधरी, शीनू गुप्ता, रेखा कश्यप, राज कुमार ठाकरे, विरलेश यादव, प्रभात कृष्णा, अरुण रंगा, प्रेमपाल सिंह आदि शामिल रहे। संचालन सतीश अरोरा ने किया। व्यवस्था अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी की रही। अंत में इंदू रानी ने वादा किया कि वह चंदौसी को चांद सी नगरी बनाऊंगी।

सपा समर्थक सभासदों ने अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
चंदौसी। नगर पालिका परिषद का नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होते ही सपा सभासदों ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया और शपथ ग्रहण समारोह को भाजपा का कार्यक्रम बनाने व अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए स्थल पर ही नाराजगी जाहिर करना शुरू कर दिया। चंदौसी में पालिकाध्यक्ष तो भाजपा की जीत गई लेकिन भाजपाई सभासद कम ही पहुंचे हैं, सपा व सपा के समर्थक सभासद भी अच्छी खासी संख्या में पहुंचे हैं।

शपथ लेने के बाद सपा समर्थक सभासद विमल चौधरी ने साथी सभासदों के साथ एक ओर गए और आरोप लगाया कि समारोह में मंच पर कुर्सियों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई। साथ ही यह सरकारी कार्यक्रम होने के बावजूद संचालन ईओ की बजाय भाजपा नेता सतीश अरोरा से कराया गया। हालांकि कुछ देर नाराजगी जताने के बाद सभी चले गए।



राजशाही अंदाज में नरौली में राघवेंद्र सिंह ने ली शपथ
चंदौसी। नरौली नगर पंचायत का शपथ ग्रहण समारोह राजसी कार्यक्रम जैसा दिखा। समारोह स्थल की ओर जाने वाले रास्ते पर दोनों ओर दरबान खड़े दिखाई दिए। रास्ता कबर्ड था। अंदर भी चाय, काफी, बिसलरी के पानी आदि की व्यवस्थाएं थी। निर्धारित समय पर उप जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने चेयरमैन कुंवर राघवेंद्र सिंह व सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। नगर पंचायत भवन को सजाया गया था। रास्ते पर दोनों ओर कनाते लगाकर कबर्ड किया गया था। दरवाजे पर अपनी परंपरागत वेशभूसा में दरबान खड़े थे। जो आगंतुकों का झुककर अभिभावदन कर रहे थे। सभी के खाने पीने की भी व्यवस्था की गई थी। सुबह करीब 11 बजे समारोह स्थल पर उप जिलाधिख्नकारी प्रतिपाल सिंह चौहान पहुंचे। इस बीच नए चेयरमैन के स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया। फूलों व नोटों के हार से स्वागत किया गया। फिर एसडीएम ने पहले चेयरमैन को और फिर सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कुंवर पदमेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में माधवेंद्र सिंह, धर्मेद्र सिंह, कुंवर उपेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, अनिरुद्ध सिंह, उद्दयन सिंह, विपिन सिंह, अनुज सर्राफ, राजेश गुप्ता, शब्बू चौधरी, मुहम्मद उरमानुल हक, नीरज गुप्ता, असलम खां, अवधेश शर्मा, फिरोज खान, सियाराम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed