फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   In police custody, the young man tried to strangle himself with his vest

पुलिस ने हिरासत में युवक ने किया स्वयं के बनियान से गला घोंटने का प्रयास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
In police custody, the young man tried to strangle himself with his vest
चंदौसी। कोतवाली परिसर में मंगलवार की सुबह युवक ने अपने ही बनियान से अपना गला घोंटने की कोशिश की। पास ही बैठे होमगार्डों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में युवक के हाथों से बनियान छीना। घटना की जानकारी होने पर पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि पुलिस ने सोमवार की रात दो युवकों को चुन्नी मोहल्ले से शराब पीने के आरोप में हिरासत में लिया था।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह 11 बजे कोतवाली में रोजाना की तरह कामकाज चल रहा था। तभी पुलिस हिरासत में बैठे दो युवकों में से एक ने बनियान निकालकर स्वयं का गला घोटना प्रारंभ कर दिया। यह नजारा देख पास ही बैठे दो होमगार्डों ने आनन-फानन में होमगार्डों ने युवक को पकड़ा और बनियान छीनना प्रारंभ कर दिया। करीब पांच मिनट के बाद दोनों होमगार्ड युवक से बनियान छीनने में कामयाब हो सके। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश गुप्ता व अन्य पुलिस कर्मी भी मौके पर जा पहुंचे और घटना की जानकारी होमगार्डों से ली। बताया जाता है कि सोमवार की रात 12 बजे पुलिस गश्त कर रही थी। चुन्नी मोहल्ले में दो युवकों को शराब पीते देख पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पुलिस द्वारा पकड़े जाने से क्षुब्ध होकर युवक शिवा निवासी मोहल्ला चुन्नी ने आत्महत्या करने के प्रयास जैसा कदम उठाया। पुलिस ने दोनों युवकों को शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह बहजोई मीटिंग में गया था। कोतवाली में युवक द्वारा स्वयं के बनियान से गला घोटने की जानकारी नहीं मिली है। प्रभारी निरीक्षक से जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश कुमार, सीओ, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed