फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   In Mohalla Lodhiyan, a shrine was constructed illegally adjacent to the wall of a house.

Sambhal News: मोहल्ला लोधियान में मकान की दीवार से सट कर अवैध रूप से ज्यारत का निर्माण करा लिया गया।

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
In Mohalla Lodhiyan, a shrine was constructed illegally adjacent to the wall of a house.
संभल। दीपा सराय निवासी इरम उर्फ शाने मेहराज को गाजियाबाद जिले के थाना मसूरी पुलिस ने जासूसी के शक में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दिल्ली-एनसीआर में स्थित सुरक्षा बलों के ठिकानों की लोकेशन, वीडियो और फोटो विदेश भेजे गए हैं। महिला का पति ट्रक चालक है। पुलिस ने पति का भी मोबाइल जब्त किया है। जिसकी जांच पड़ताल चल रही है। जासूसी के सुराग मिलने के बाद ही पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

संभल के ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सिसौना निवासी इरम उर्फ शाने मेहराज की शादी करीब साढ़े तीन वर्ष पहले दीपा सराय के फैजान से हुई थी। फैजान ट्रक चालक है। कुछ समय से ट्रक चालक पत्नी और अपने दो वर्ष के बेटे के साथ मसूरी में रह रहा था। चर्चा है कि दो दिन पहले ही ट्रक चालक पत्नी व बेटे को लेकर अपने दीपा सराय स्थित घर ईद मनाने के लिए आया था। शुक्रवार को एक टीम महिला को हिरासत में लेकर चली गई और फैजान का भी मोबाइल जब्त किया है। महिला के मोबाइल में दिल्ली-एनसीआर में स्थित सुरक्षा बलों के ठिकानों की लोकेशन, वीडिया और फोटो मिले हैं। विदेशी नंबरों पर चैट भी मिली है। संवाद
विज्ञापन

00000000
मायके में सन्नाटा, ग्रामीण महिला की गिरफ्तारी से हैरान
गांव सिसौना में इरम के मायके वाले गिरफ्तारी की जानकारी के बाद से परेशान हैं। ग्रामीण हैरान हैं कि गांव के माहौल में बढ़ी हुई इरम पर इतना गंभीर आरोप कैसे है। ग्रामीणों ने बताया कि पढ़ी लिखी भी ज्यादा नहीं है तो फिर वह जासूसी किस तरह से कर रही थी। दीपा सराय में भी लोग महिला की गिरफ्तारी के बाद तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000
आतंकी गतिविधियों में शामिल लोगों के चलते दीपा सराय पर लगता रहा है बदनुमा दाग
संवाद न्यूज एजेंसी
संभल। दीपा सराय मोहल्ला करीब 30 वर्ष से आतंकी गतिविधियों का दंश झेल रहा है। इसी मोहल्ले का रहने वाला मौलाना आसिम उमर उर्फ शन्नू अलकायदा का दक्षिण एशिया प्रमुख था। जो 1998 में लापता हुआ था और वर्ष 2016 में अमेरिका की ओर से विश्व के आतंकियों की सूची जारी होने पर सामने आया था। हालांकि अमेरिका और अफगानिस्तान सेना के संयुक्त ऑपरेशन में वर्ष 2019 में मारा गया था।

उसके बाद से ही संभल देश की बड़ी खुफिया एजेंसियों की निगाह में चढ़ा हुआ है। इसके चलते ही दिल्ली की स्पेशल सेल, एटीएस, एनआईए की कार्रवाई हुई है। आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे दीपा सराय निवासी मोहम्मद आसिफ और जफर मसूद सजा भी पा चुके हैं। अलकायदा की सहायक शाखा अलकायदा इन इंडियन सबकॉन्टीनेंट (एक्यूआईएस) के लिए काम करते थे। साजिश रचने के साथ ही आतंकी बनाने के लिए युवाओं को भर्ती करने का काम था। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 14 फरवरी 2023 को सात वर्ष से ज्यादा की सजा सुनाई थी। इसी मोहल्ले के सईद अख्तर और शरजील भी लापता हैं। वर्ष 2005 में दिल्ली से आई खुफिया एजेंसी की टीम ने सईद के आतंकी संगठन से जुड़े होने की जानकारी उसके परिजनों को दी थी। शरजील का फोटो दिल्ली की स्पेशल सेल ने सभी थानों में चस्पा किए हुए हैं। शरजील के बारे में भी आतंकी गतिविधियों में शामिल होने की बात दिल्ली पुलिस कहती है। यह दोनों कहां हैं इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed