फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   In Harsinghpur, once again a wild animal devoured a goat

Sambhal News: हरसिंहपुर में फिर बनाया जंगली जानवर ने बकरी को निवाला

Sun, 10 Aug 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 10 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
In Harsinghpur, once again a wild animal devoured a goat
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर में शुक्रवार की रात फिर जंगली जानवर ने गांव निवासी भूरे की बकरी को निवाला बनाया है। बृहस्पतिवार की रात को दो बकरियों को जंगली जानवर ने मार डाला था। ग्रामीणों का दावा है कि शनिवार को खेतों में तेंदुआ घूमते हुए देखा गया है। वन विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई है। पिंजरा लगाया गया है। डीएफओ प्रीति यादव ने बताया कि पिंजरे में बकरी बांधकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों से सतर्क रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण भूरे ने बताया कि उनकी बकरी पर रात में किसी समय हमला किया गया है। शनिवार की सुबह जब नींद से जागे तो जानकारी हुई। पीड़ित ने दावा किया है कि उनकी बकरी को तेंदुए ने निवाला बनाया है। इसी गांव में बृहस्पतिवार की रात भी दो बकरियों को निवाला बनाया था। अब ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

डीएफओ ने बताया कि गांव की उत्तरी दिशा में पिंजरे को लगाया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे से निगरानी शुरू की है। लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। इलाके में तेंदुआ है। इसकी पुष्टि हो चुकी है। इसलिए लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है। लोगों को जागरूक किया गया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर ग्राम प्रधान बाबू खां ने बताया कि ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इसलिए अब निगरानी खुद करेंगे। दो दिन से लगातार बकरियों पर हमला किया गया है। इससे सभी डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed