{"_id":"68f3e81bc75193dbd10f10de","slug":"in-gunnaur-the-dm-and-sp-heard-the-complaints-of-the-complainants-sambhal-news-c-204-1-chn1003-123834-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गुन्नौर में डीएम और एसपी ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गुन्नौर में डीएम और एसपी ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें
विज्ञापन
गुन्नौर(संभल)। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ी। डीएम राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं।
समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 44, पुलिस की 17, पूर्ति विभाग की नाै, पंचायत विभाग आठ, बैंक की तीन, ग्रामीण विकास विभाग की तीन और विद्युत व नगर पंचायत विभाग से संबंधित एक-एक शिकायत आई। जबकि चार शिकायतें अन्य विभागों की आईं। इस दौरान सीएमओ डॉ. तरुण पाठक, एसडीएम अवधेश कुमार, सीओ आलोक सिद्धू, तहसीलदार रविंद्र विक्रम सिंह व विशांत मलिक आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- --
संपूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने उठाईं तहसील की समस्याएं
चंदौसी। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम आशुतोष तिवारी ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और अधीनस्थों को शिकायतें सौंप कर शीघ्र ही निष्पक्षता से समाधान के निर्देश दिए। तहसील बार एसोसिएशन ने ज्ञापन सौंपकर तहसील की समस्याएं गिनाईं।
विज्ञापन
बताया कि तहसील में विभिन्न कार्यों में अनियमितता और विलंब के कारण अधिवक्ता और फरियादी परेशान हैं। अविवादित दाखिल खारिज मामलों में भी अधिकारियों द्वारा समय पर कार्रवाई नहीं की जा रही है, जबकि ये प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। लेखपालों द्वारा भी ऑनलाइन रिपोर्ट समय पर और पूर्ण रूप से नहीं लगाई जा रही है। जिससे फरियादियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा तहसीलदार और नायब तहसीलदार कार्यालय में नहीं मिलने से काफी कार्य लंबित रह जाते हैं। रिकॉर्ड रूम बहजोई में पूर्ण रिकॉर्ड न होने के कारण नकलें जारी नहीं हो पा रही हैं। न्यायालयों में बहस के बाद भी 4-4 माह तक आदेश नहीं किए जा रहे हैं। समस्याओं का समाधान कराया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में बार अध्यक्ष कल्यान सिंह तोमर व महामंत्री दिलीप कुमार समेत अन्य अधिवक्ता गण मौजूद रहे। संवाद