फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   In Dhurita, two parties returned from the marriage ceremony with sticks and sticks, stone pelting took place, four injured

धुरैटा में लग्न समारोह से लौटे दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, पथराव हुआ, चार घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
In Dhurita, two parties returned from the marriage ceremony with sticks and sticks, stone pelting took place, four injured
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव धुरैटा में लग्न समारोह से लौटे दो पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चले। पथराव किया गया। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर यूपी112 पुलिस पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों ने आरोप-प्रत्यारोप लगाकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव धुरैटा निवासी मिश्रीलाल अपनी बेटी की लग्न लेकर जिला अमरोहा के थाना डिडौली क्षेत्र के गांव खालसा पतेई गए थे। लग्न समारोह कार्यक्रम समापन के बाद गाड़ी में चढ़ने को लेकर दो पक्षों में मौके पर ही कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। उस समय बामुश्किल बीच-बचाव करा दिया था। लग्न समारोह के बाद बुधवार की सुबह चार बजे करीब गांव पहुंचे तो फिर विवाद हो गया। जिसके बाद एक दूसरे के बीच लाठी-डंडे चले। पथराव किया गया। इसमें लक्ष्मी सैनी, रमेश, चंद्रभान, शिवा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाने के इंस्पेक्टर राजेश सोलंकी ने कहा कि दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। थाना प्रभारी राजेश सोलंकी ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed