फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   In a state of intoxication, the driver entered the shop

नशे की हालत में चालक ने दुकान में घुसा दी कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
In a state of intoxication, the driver entered the shop
चंदौसी(संभल)। एफआर रोड पर मंगलवार रात कार चालक ने नशे की हालत में कपड़े की दुकान में कार घुसा दी, जिससे दुकान की शटर, ग्रिल और सीढ़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग एकत्र हो गए। चालक व कार सवार प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया यूथ ब्रिगेड के नेता की जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस चालक को कोतवाली ले आई। पुलिस के अनुसार कार सवार दोनों लोग नशे में थे। कार प्रसपा नेता की बताई जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एसआर रोड पर मंगलवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे जारई गेट से स्कार्पियो कार तेजी से आई और एफआर रोड स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर चालक ने कार चढ़ा दी, जिससे दुकान के शटर, ग्रिल व सीढ़ी क्षतिग्रस्त हो गईं। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद दुकान स्वामी व स्थानीय लोग एकत्र हो गए। लोगों ने कार चालक व उसमें सवार प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया यूथ ब्रिगेड नेता को पीटना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने पहुंच पिट रहे चालक व कार सवार को बचाया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। चालक ताहिर ने बताया कि उनका दूसरे पक्ष से फैसला हो गया है। चालक ने बताया कि वह कार से मोहल्ला कुरैशियान से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रहे थे। तभी घटना हो गई। सीकरी गेट पुलिस चौकी इंचार्ज उपेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

मलिक ने बताया कि चालक व कार सवार व्यक्ति नशे की हालत में थे। चालक से कार नहीं संभली तो घटना हो गई। किसी पक्ष की ओर से कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed