फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Impact of unseasonal rain on health, increase in cold patients

Sambhal News: स्वास्थ्य पर भी बेमौसम बारिश का असर, सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े

Sat, 03 Feb 2024 04:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 03 Feb 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Impact of unseasonal rain on health, increase in cold patients
संभल। बेमौसम बारिश का असर फसलों के साथ आमजन के स्वास्थ्य पर भी पड़ा। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सर्दी, खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या अधिक रही। कुल 724 ओपीडी हुई। इसमें 150 से अधिक मरीज सर्दी, खांसी और जुकाम के रहे।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. अनूप अग्रवाल ने बताया कि बेमौसम में वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ता है। क्योंकि जलभराव होने से मच्छर ज्यादा पैदा होते हैं। इससे मच्छरजनित बीमारियां भी बढ़ सकती हैं। इसलिए मरीजों को सावधानी बरतने की जरूरत है। जनरल फिजिशियन डॉ. चमन प्रकाश ने बताया कि दो दिन के बाद धूप निकली तो एक ओर सांस और अंगुली सूजने के मरीजों को राहत मिली। वहीं, सर्दी और खांसी-बुखार के मरीज कुछ बढ़ गए। बताया कि इस मौसम में लापरवाही न बरते। क्योंकि जरा सी लापरवाही बीमार कर सकती है। शुक्रवार को 724 नए मरीज आए। ज्यादातर मरीज गले में खराश, नजला, जुकाम, खांसी व वायरल बुखार से संबंधित थे। सभी मरीजों की जांच कर दवा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed