{"_id":"6a330399e4880cd9310eaa9d","slug":"impact-of-intense-heat-rise-in-cases-of-dizziness-and-restlessness-among-people-sambhal-news-c-204-1-chn1001-130215-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: तेज धूप का असर.. लोगों में चक्कर आने और बेचैनी की समस्या बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: तेज धूप का असर.. लोगों में चक्कर आने और बेचैनी की समस्या बढ़ी
विज्ञापन
चंदौसी। चिलचिलाती धूप व उमस में ज्यादा पसीना आने की वजह से लोगों में ब्लड प्रेशर की समस्या भी बढ़ गई है। इससे चक्कर आना, कमजोरी, बेचनी आदि की परेशानी हो रही है। हर रोज सीएचसी में ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं। ऐसे मरीजों को चिकित्सक तेज धूप से बचने के अलावा ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ के सेवन की सलाह दे रहे हैं।
तापमान बढ़ने और लगातार गर्म हवा चलने से रक्तचाप से जुड़ी शिकायतों वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सीएचसी में प्रतिदिन ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि गर्म मौसम में शरीर से अत्यधिक पसीना निकलने के कारण पानी और जरूरी खनिज तत्वों की कमी हो जाती है। इससे रक्तचाप में उतार-चढ़ाव की स्थिति पैदा हो सकती है। कई लोगों को अचानक कमजोरी महसूस होने के साथ सिर घूमने और बेचैनी की शिकायत भी हो रही है। हर रोज 40 से 50 के बीच ऐसे मरीज सीएचसी पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। यदि बाहर जाना जरूरी हो, तो सिर को ढककर निकलें और समय-समय पर पानी, नींबू पानी, छाछ, ओआरएस या अन्य तरल पदार्थों का सेवन करते रहें।