{"_id":"6858504d84539acabd0edb27","slug":"imam-arrested-for-misbehaving-with-innocent-people-in-mosque-sambhal-news-c-204-1-chn1001-120976-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मस्जिद में मासूमों के साथ गलत काम करने वाला इमाम गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मस्जिद में मासूमों के साथ गलत काम करने वाला इमाम गिरफ्तार
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। मस्जिद में दीनी तालीम हासिल करने वाले मासूमों के साथ दुष्कर्म के आरोपी टांडा निवासी इमाम फरहान उर्फ फैजान को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इमाम मासूमों को कमरे में बंद कर गलत काम करता था और शिकायत करने पर बच्चों के साथ मारपीट करता था। बच्चों ने परिवार को बताया। बच्चों के पिता की शिकायत दर्ज कराई थी, इसके बाद से इमाम फरार था। पुलिस ने इमाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बीते दिनों नगर के एक मोहल्ला निवासी बच्चों के पिता ने पुलिस को शिकायतीपत्र दिया था। पत्र में कहा था कि उसके तीन मासूम बेटे क्षेत्र की एक मस्जिद में दीनी तालीम के लिए जाते थे। जहां का रामपुर जिले के टांडा निवासी फरहान उर्फ फैजान इमामत करता था। आरोप है कि इमाम तीनों मासूमों को मस्जिद में ही एक कमरे में ले जाता था और कमरा बंद करके तीनों बच्चों के साथ गलत काम करता था। साथ ही किसी से शिकायत करने पर बच्चों के साथ मारपीट करता था और उन्हें जान से मारने की धमकी देता था।
पीड़िता ने बताया कि जब बच्चे इमाम की गंदी हरकतों से परेशान हो गए, तो उन्होंने आपबीती अपनी मां को बताई। इस मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी इमाम के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया था। जब से इमाम फरार चल रहा था।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने बताया कि रविवार को पुलिस ने आरोपी इमाम को कब्रिस्तान रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।