{"_id":"629d0d7251c35777c33e7502","slug":"illegal-recovery-in-the-name-of-sog-constable-accused-arrested-chandausi-news-mbd4304855196","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओजी सिपाही के नाम पर अवैध वसूली, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओजी सिपाही के नाम पर अवैध वसूली, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। एसओजी में तैनात एक सिपाही के नाम पर अवैध रूप से धन वसूली करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मोबाइल फोन विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक पंकज लवानिया के मुताबिक जिले की एसओजी टीम में तैनात सिपाही मानवीर सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर दर्ज कराए गए मामले में बताया कि थाना रजपुरा के कस्बा गंवा में मोबाइल फोन की दुकान करने वाला एक व्यक्ति उसके नाम से अवैध रूप से धन की वसूली करता है।
इस बीच आरोपी की ओर से उसके नाम से थाना कैला देवी के गांव गोहट निवासी विकास से दो हजार रुपये व थाना जुनावई के गांव बिजुआ नगला निवासी प्रमोद से धमकी देकर चार हजार रुपये की वसूली की। साथ ही उसके नाम से आरोपी मोबाइल फोन विक्रेता धनराशि न देने पर लोगों को फर्जी केस बनाने की धमकी भी देता है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एसओजी के सिपाही की तहरीर पर आरोपी मोबाइल फोन विक्रेता बदन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।