फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Illegal occupation cleared by running bulldozer on the crop

Sambhal News: फसल पर बुलडोजर चलाकर खाली कराया अवैध कब्जा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Illegal occupation cleared by running bulldozer on the crop
धनारी/जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा कर बोई गई गेहूं और आलू की फसल पर राजस्व विभाग की टीम ने बुलडोजर चलाकर हटा दिया। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ तमाम शिकायतों के बाद भी कार्रवाई न होने पर ग्रामीण द्वारा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई। इस पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने अवैध कब्जा हटवाने के आदेश दिए थे। कार्रवाई के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन





गुन्नौर तहसील के धनारी थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा चकमार्ग एवं नवीन परती की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर अवैध रूप से दीवार बनाकर फार्म हाउस बना लिया गया। सरकारी जमीन को अपने खेत में मिलाकर फसल उगाई जा रही थी। इसके साथ ही उधरनपुर के रहने वाले किसान प्रहलाद सिंह की भूमि पर भी ईंट डालकर कब्जा करना शुरू कर दिया था। इसको लेकर पीड़ित किसान ने भूमि काे कब्जा मुक्त कराने के लिए तहसील से लेकर जिला स्तर तक अफसरों का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

हर तरफ से हारकर प्रहलाद सिंह ने चार माह पहले अक्टूबर में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सरकारी चकमार्ग की गाटा संख्या 622, नवीन परती 623 तथा स्वयं की 621 नंबर की भूमि की पैमाइश कराकर कब्जा मुक्त कराने की गुहार की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया और प्रशासन को कब्जाई गई जमीन मुक्त कराने के आदेश दिए। करीब एक सप्ताह पहले सप्ताह पहले संबंधित जमीन की पैमाइश कराई गई। मौके पर पता लगा कि कुछ लोगों द्वारा चकमार्ग को पूरी तरह से तोड़कर अपने खेत में मिला लिया गया था। वहीं नवीन परती की भूमि की जुताई कर गेहूं की फसल बो रखी थी।
मंगलवार को गुन्नौर एसडीएम अवधेश कुमार के आदेश पर नायब तहसीलदार अनुज कुमार ने राजस्व विभाग टीम के साथ मौके पर पहुंच कर आलू की फसल में बुलडोजर चलवाकर चकमार्ग का रास्ता साफ करा दिया। इसके साथ ही नवीन परती की भूमि पर बनाई गई दीवार ढहाने के बाद जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल को भी नष्ट करा दिया गया।




नायब तहसीलदार अनुज कुमार ने बताया उधरनपुर गांव के रहने वाले किसान प्रहलाद सिंह द्वारा हाईकोर्ट में चकमार्ग एवं नवीन परती की भूमि पर कब्जा करने की याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट के आदेश पर बुलडोजर चलवाकर चकमार्ग एवं नवीन परती की भूमि पर को खाली कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed