फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ignoring the standards in the construction of bypass, can become fatal in fog

बाईपास के निर्माण में मानकों की अनदेखी, कोहरे में बन सकती है जानलेवा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ignoring the standards in the construction of bypass, can become fatal in fog
संभल। संभल नगर को जाम से निजात दिलाने के लिए बाईपास बना था। संभल के मुरादाबाद रोड से असमोली और चंदौसी रोड तक जाने के लिए दोनों ओर बाईपास बना है। दोनों ओर बाईपास पर मानकों की अनदेखी की गई है।
विज्ञापन

कोहरे में यह अनदेखी जानलेवा साबित हो सकती है। चंदौसी रोड को जोड़ने वाले बाईपास के दोनों और खंदक है। यह खंदक पांच से छह फिट गहरी है। सफेद पट्टी नहीं होने के कारण रात में समझ पाना मुश्किल है कि रोड कहां है। यदि कोहरे में किसी वाहन चालक का नियंत्रण खोया तो हादसा होना तय है। लोकनिर्माण विभाग की ओर से सुधार कराने का दावा लगातार किया जाता रहा है लेकिन अब तक सुधार कराया नहीं गया है। लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से इस बारे में जानकारी करनी चाही तो उनका फोन नहीं उठा। अवर अभियंता का फोन भी रेंज से बाहर जाता रहा।
विज्ञापन

क्या बोले राहगीर
रोजाना बाइक से इस मार्ग से गुजरते हैं। रात के समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रोड पर सफेद पट्टी न होने से बाइक चलाने में रात के समय काफी डर लगता है। अगर सफेद पट्टी या सांकेतांक लग जाएं तो हादसे की आशंका कम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौतम सिंह, राहगीर
सर्दी के समय जब कोहरा आता है तो बाइक चलाने में डर लगता है। सड़क पर न तो लाइट की व्यवस्था है और न ही कोई सांकेतांक। साथ ही सड़क के दोनों ओर खंदक है। हादसा होने का भय लगा रहता है।
शुभम राघव, राहगीर
दिन में कई बार इस मार्ग से आना-जाना लगा रहता है। सड़क के दोनों ओर खंदक है। कई बार बड़े वाहन भी फंसे हुए दिखाई देते हैं। कोहरे में हादसों का अंदेशा ज्यादा है। संकेतांक लगने चाहिए और सफेद पट्टी भी बिछानी चाहिए।

दिलशाद, राहगीर
मेरे संज्ञान में बाईपास का मामला आया है। इसकी जानकारी करते हैं। जो मानक हैं उनको पूरा कराने के लिए लिखा जाएगा। जिससे किसी तरह का हादसा न हो सके।
रमेश बाबू, एसडीएम, संभल
बाईपास फिलहाल खतरों से भरा हुआ है। दो बैठक के दौरान साइन बोर्ड, मुख्य मार्ग किनारे मिट्टी व अन्य काम कराने की मांग उठाई थी। अभी असमोली बाईपास किनारे खंदक में मिट्टी डाल रहे हैं। चंदौसी की ओर जाने वाले बाईपास पर खंदक में मिट्टी डालने व अन्य कार्य के लिए इस महीने होने वाली बैठक में फिर उठाएंगे।
अम्बरीश कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed